डेढ़ घंटे में 7 इंच बारिश से वडोदरा हुआ पानी-पानी
लम्बी प्रतीक्षा के बाद आखिर यहां भारी बारिश हुई। 1 घंटे में ही सात इंच बारिश ने पूरे शहर में खलबली मचा दी। जगह-जगह सड़कों पर लंमा जाम लगा रहा।
वडोदरा। लम्बी प्रतीक्षा के बाद आखिर यहां भारी बारिश हुई। 1 घंटे में ही सात इंच बारिश ने पूरे शहर में खलबली मचा दी। जगह-जगह सड़कों पर लंमा जाम लगा रहा।
शहर के रावपुरा रोड पर पानी इतना अधिक था कि बसों के टायर डूब गए। इधर से गुजरते हुए पानी जो बौछारें उड़ती, उससे स्कूल जाते बच्चों के मुंह से चीख निकलती, कई स्थानों पर बच्चों ने इन्हीं बौछारों का खूब आनंद भी लिया। ट्राफिक जाम से कई लोगों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर एक से दो किलोमीटर लम्बा जाम दिखाई दिया।
रेन वॉक
कई लोग रास्ते पर पानी को देखने ही घर से बाहर निकले। कई स्थानों पर लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर पानी से भरे स्थान को पार किया। यह केवल उन्होंने मजे के लिए किया। इस तरह से लोगों ने पानी पर रेन वॉक किया।