Move to Jagran APP

रेप की कोशिश करने वाले आरोपी का फूंका घर, शराब पीकर गए 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

अहमदनगर जिले के भांबोरा गांव में शुक्रवार को कक्षा नौवीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने पर गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी का घर फूंक दिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 31 Jul 2016 07:07 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 07:18 AM (IST)
रेप की कोशिश करने वाले आरोपी का फूंका घर, शराब पीकर गए 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

नागपुर अहमदनगर जिले के भांबोरा गांव में शुक्रवार को कक्षा नौवीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने पर गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी का घर फूंक दिया। वहीं एक अन्य आरोपी के घर को गिरा दिया। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह इस घटना को अंजाम दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो अन्य तलाश जारी है।

loksabha election banner

मामले में आरोपियाें को गिरफ्तार करने शराब पीकर गए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भंबोरा गांव की नाबालिग लड़की से पड़ोस के ही दुधाड़ी गांव के पांच लड़कों ने अपहरण कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की ने यह बात अपने अध्यापकों को बताई। अध्यापकों ने लड़की के घरवालों को स्कूल में बुलाकर घटना पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। उनकी पिटाई की और उन्हें गांव के पंचायत कार्यालय में बंद कर दिया।

वहीं शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण दुधाड़ी गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने एक आरोपी के मकान को आग लगा दी। आैर एक अन्य आरोपी के मकान को ध्वस्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अहमदनगर जिले के ही कोपर्डी गांव में गत 13 जुलाई को सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक लड़की की बर्बर हत्या कर दी गई थी। लिहाजा एेसे मामलों को लेकर जिले के लोगों का आक्राेश पहले ही चरम पर है।

दो आरोपी फरार

- बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वालों मेें दुधाड़ी गांव के पांच लड़के शामिल थे। इनमें से दो- राजूर्या सुलाख्य चव्हाण, संदीप नितिन चव्हाण गांव से भाग गए। पुलिस उनकी खोज कर रही है।

- वहीं तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम सचिन कुंडलिक काले, देवगुणी सदाशिव काले, शुभम अशोक पवार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.