मजाक-मजाक में पति ने कहा, मरना आसान नहीं; पत्नी ने खुद को आग लगाई
tried commit suicide. गुजरात के राजकोट में एक महिला ने अपने पति के सामने खुद को आग लगा ली।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के राजकोट में एक पति को अपनी पत्नी से मजाक करना इतना महंगा पड़ गया कि दोनों जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। दरअसल, पति ने मजाक-मजाक में कहा कि मरना आसान नहीं है। इतना सुनते ही पत्नी ने खुद पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। पत्नी को जलता पति ने आग बुझाने की कोशिश की। जिससे वह भी बुरी तरह से झुलस गया। पड़ोसियों ने गंभीर अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी तथा मोरबी जिले के पास सोखड़ा गांव में एक कारखाने में रहकर नौकरी करते रामबाबू कुरमी (30) की गुरुवार रात अपनी पत्नी निर्मला कुरमी (28) के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान पति रामबाबू ने मजाक-मजाक में पत्नी से कहा कि मरवु सेहलु नथी (मरना आसान नहीं) है। यह सुनकर पत्नी निर्मला ने तुरंत अपने शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। पत्नी को जलता देख पति रामबाबू ने आग को बुझाया। लेकिन इस दौरान वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। आग की घटना के चलते आसपास में रहते भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घायल दंपति को देर रात आपातकालीन सेव 108 के जरिए राजकोट सिविल अस्पताल ले जाया गया।
सूचना पाते ही मालिया-मियाणा पुलिस का काफिला भी आ पहुंचा। पुलिस ने बताया कि दंपति को अस्पताल पहुंचाने के बाद घटना की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम राजकोट सिविल अस्पताल पहुंची। जहां दंपति का उपचार चल रहा है। दोनों का बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।