Move to Jagran APP

दहेज प्रताड़ना से तंग अाकर महिला ने की अात्महत्या

महिला ने मृत्युपूर्व दिए गए बयान में उसने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने बताया कि गर्भवती होने के बाद भी पति संदीप पाटिल उसकी पिटाई करता था।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2016 02:23 AM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2016 02:32 AM (IST)
दहेज प्रताड़ना से तंग अाकर महिला ने की अात्महत्या

सूरत। दहेज प्रताड़ना से तंग अाकर 19 वर्षीय गर्भवती महिला ने मिट्टी का तेल डालकर अात्महत्या कर दी। महिला ने मृत्युपूर्व दिए गए बयान में उसने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने बताया कि गर्भवती होने के बाद भी पति संदीप पाटिल उसकी पिटाई करता था। इसके अलावा देवर मनोहर पाटिल उर्फ बंटी और सास रेखा पाटिल ससुर ईश्वर पाटिल भी उस पर अत्याचार करते हुए मायके से रुपए लाने का दबाव डालते थे।
मयूर नगर की 19 वर्षीय विवाहिता पूजा पाटिल ने 4 सितम्बर 2016 को दोपहर दो बजे ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ना से तंग आकर खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां उसका 16 दिनों तक इलाज चलता रहा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मृत्यु के पहले उसने जो बयान दिया, उसके आधार पर पुलिस ने पति, देवर और सास-ससुर को अरेस्ट किया है। महिला ने कहा कि मेरे पति को कड़ी से कड़ी सजा देना, उसने मुझे बहुत तंग किया है। विवाहिता के बयान के आधार पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.