पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में महिला ने जहर पीया, हालत गंभीर
गुरुवार दोपहर को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में एक महिला ने कीटनाशक पी लिया। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूरत। गुरुवार दोपहर को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में एक महिला ने कीटनाशक पी लिया। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ताडवाडी शाहपोर इलाके में रहने वाली फाल्गुनी वरियाववाला (उम्र 39) ने पति की मौत के बाद एक ऑटो चालक से दूसरी शादी की थी। फाल्गुनी के माता-पिता ने 25 लाख रुपए में वरीयावी बाजार में स्थित दुकान बेची थी। दुकान खरीदने वाले बिल्डर ने 13 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन बाकी के 12 लाख देने में आनाकानी कर रहा था।
इसके चलते फाल्गुनी के परिवार ने दुकान में ताला लगा दिया था। लेकिन, बिल्डर ने ताला तुड़वाकर दुकान पर कब्जा जमा लिया और परिवार को जान से मरवा देने की धमकी देने लगा। फाल्गुनी व उसका परिवार पिछले कई दिनों से पुलिस थाने के चक्कर काट रहा था। परिवार पुलिस कमिश्नर से भी मदद की गुहार लगा लगा चुका था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते फाल्गुनी ने आज दोपहर को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में कीटनाशक पीकर सुसाइड की कोशिश की।