चाय की मशीन ब्लॉस्ट होने से दो की मौत
मोटा वराछा के सुदामा चौक के पास एक टी एंड कोल्ड्रिंक्स सेंटर में चाय की मशीन फट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अल्सुबह यह घटना होने से जोरदार ब्लास्ट की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई।
सूरत। मोटा वराछा के सुदामा चौक के पास एक टी एंड कोल्ड्रिंक्स सेंटर में चाय की मशीन फट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अल्सुबह यह घटना होने से जोरदार ब्लास्ट की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मशीन के ब्लास्ट होने का कारण पता नहीं चल पाया है।
नीलकंठ टी एंड कोल्ड्रिंक्स सेंटर में चाय की मशीन फटने से दो की मौत हो गई। मृतकों में एक उज्जैन का रहने वाला था। उसका नाम महावीर सिंह शेरसिंह था। दूसरा मृतक किशोर ठाकोर है। दोनों ही कारीगर थे। खबर सुनकर रेस्टारेंट के मालिक चिमनभाई कापडिया भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ब्लॉस्ट के कारण की जांच कर रही है।