सूरत में PM आवास योजना के मकान किराए पर देने का खुलासा, 175 घर चिह्नित; एक्शन की तैयारी
सूरत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घरों को किराए पर देने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ...और पढ़ें

सूरत में PM आवास योजना के मकान किराए पर देने का खुलासा। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
HighLights
सूरत में पीएम आवास योजना के आवास किराए पर दिए गए।
जिला प्रशासन ने 175 ऐसे घरों को चिन्हित किया।
आवास मालिकों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू की गई।
शत्रुघ्न शर्मा, सूरत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर लेकर किराऐ पर देने का मामला सामने आया है। सूरत जिला प्रशासन ने एक अभियान चलाकर करीब पौने दो सौ आवास को चिन्हित किया है जो जिनके मालिकों ने पीएम आवास योजना से आवास लेकर किराए पर दे दिये।
सूरत में पीएम आवास योजना के तहत बने घरों को किराए पर देने की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने पीएम आवास योजना के तहत बने मकानों में रह रहे लोगों का एक सर्वे किया।
जिला प्रशासन को पता चला की करीब 175 आवास किराये पर चल रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे मालिकों की सूची तैयार कर अब उनके खिलाफ कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
