विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरत एयरपोर्ट पर स्टाफ गेट के पास अचानक बेहोश हुआ कर्मचारी, CISF के जवानों ने बचाई जान

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:10 PM (IST)

सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर CISF जवानों की तत्परता से एक बेहोश कर्मचारी की जान बचाई गई। जवानों ने मानवीयता ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, सूरत। गुजरात के सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से एक कर्मचारी की जान बच गई। एयरपोर्ट के स्टाफ गेट के पास अचानक एक कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ा।

इसके बाद मौके पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने फौरन मानवीय दृष्टिकोण दिखाते हुए उसकी मदद की और समय पर इलाज मुहैया कराया।

अचानक बेसुध होकर किर पड़ा स्टाफ

बता दें कि सूरत एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान एक स्टाफ मेंबर अचानक स्टाफ गेट के पास बेसुध होकर गिर पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां तैनात सीआईएसएफ के जवान तुरंत हरकत में आए और बिना एक पल गंवाए कर्मचारी को प्राथमिक उपचार देना शुरू किया।

समय पर मिला मेडिकल सपोर्ट

जवानों की सूझबूझ और तेजी से उठाए गए कदमों की वजह से उस कर्मचारी को समय पर उचित चिकित्सीय सहायता (Medical Attention) मिल सकी, जिससे उसकी हालत स्थिर हो गई।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से उनके जवानों की सतर्कता, पेशेवर रवैया और जरूरतमंदों की मदद करने के जज्बे का पता चलता है। सोशल मीडिया और एयरपोर्ट परिसर में जवानों के इस मानवीय और सराहनीय कदम की खूब तारीफ हो रही है।