Move to Jagran APP

सूरत के छात्र ने लगातार 75 घंटे तक 75 विषयों पर बोलकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

लगातार 75 घंटे तक 75 विषयों पर लैक्चर देकर सूरत के अश्विनभाई सुदाणी ने गिनीज ऑफ बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2016 06:12 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2016 06:20 AM (IST)
सूरत के छात्र ने लगातार 75 घंटे तक 75 विषयों पर बोलकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

सूरत। लगातार 75 घंटे तक 75 विषयों पर लैक्चर देकर सूरत के अश्विनभाई सुदाणी ने गिनीज ऑफ बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने सूरत के वेडरोड पर स्थित स्वामीनारायण गुरुकुल में गुरुवार सुबह 9.51 मिनट पर स्पीच शुरू की और 75 घंटों बाद रविवार को 12.51 पर समाप्त की। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, युवाओं को प्रेरित करने और पारिवारिक संबंधों जैसे अलग-अलग विषयों पर बात की।

loksabha election banner

अश्विनभाई ने कॉलेज तक की पढ़ाई राजकोट और अहमदाबादके गुरुकुल से ही की है। वे मूल रूप से गिर जिले के पीपलवा गांव के रहने वाले हैं। पत्नी जयश्रीबेन ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। वहीं उनका बेटा मौलिक और बेटी यशप्रिया इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। अश्विनभाई ने यह अनोखा रिकॉर्ड बनाने के लिए पिछले 6 महीनों से खाना छोड़ रखा था। वे सिर्फ लिक्विड ले रहे थे। इसी वजह से वे यह रिकॉर्ड बना सके। गिनीज बुक प्रबंधन ने लंदन से एक टीम यहां भेजी थी। इनकी उपस्थिति में ही कार्यक्रम आयोजित हुआ।

लगातार बोलते रहने के कारण 48 घंटों बाद उनकी आवाज बैठ गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वे लगातार बोलते रहे। इस 75 घंटे की स्पीच के दौरान उन्होंने 2-2 मिनट के मात्र 14 ब्रेक लिए।

इस बारे में अश्विनभाई बताते हैं कि उन्होंने इस रिकॉर्ड के लिए 6 बार प्रैक्टिस की थी। वे 6 बार सफल भी रहे थे। आखिरकार उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर ही दम लिया।

लगातार 75 घंटों तक बोलने के लिए अश्विनभाई ने अनोखी स्पीच यादकर रखी थी। स्पीच में उनकी आवाज समान थी। यानी की उसमें उतार-चढ़ाव नहीं था। स्पीच भी स्लो आवाज में दी, जिससे एनर्जी बचाई जा सके। उन्होंेने स्पीच में सरल और छोटे-छोटे शब्दों का उपयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.