सूरत: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के ज्वैलरी ब्रांड 'पल्मोनास' के शोरूम में चोरी, शटर तोड़कर किमती गहने ले उड़े चोर
सूरत के अडाजण में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पार्टनरशिप वाले ज्वेलरी ब्रांड पल्मोनास के शोरूम में चोरी हुई। चोर शटर ...और पढ़ें

HighLights
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पार्टनरशिप वाले शोरूम में चोरी।
चोरों ने शटर तोड़कर कीमती आभूषण चुराए।
पुलिस और क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के सूरत शहर के अडाजण इलाके में स्थित बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पार्टनरशिप वाले ज्वेलरी ब्रांड पल्मोनास के शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया है। इस वारदात की जानकारी मिलते ही अडाजण पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस मशहूर ज्वेलरी ब्रांड में सह-संस्थापक और पार्टनर हैं। शोरूम में चोरी की इस घटना को अंजाम देने के लिए एक अज्ञात चोर ने सबसे पहले दुकान का शटर तोड़ा। इसके बाद उसने शोरूम के भीतर प्रवेश कर डिस्प्ले में रखे कांच के बक्से (बॉक्स) को तोड़ दिया और वहां रखे बेहद कीमती आभूषण लेकर फरार हो गया।
इस सनसनीखेज चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया। अडाजण पुलिस के साथ-साथ सूरत क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं।
फिलहाल शोरूम में कितनी कीमत के और कितनी मात्रा में गहनों की चोरी हुई है, इसका सटीक आकलन करने के लिए स्टॉक का ऑडिट किया जा रहा है।
ऑडिट का काम पूरा होने के बाद ही चोरी गए कुल सामान की सही कीमत और ब्योरा सामने आ पाएगा। फिलहाल, पुलिस शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
