सूरत में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का आयोजन, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया नेतृत्व
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सूरत में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 89वें संस्करण का नेतृत्व किया।

सूरत में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का भव्य आयोजन
HighLights
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने सूरत में नेतृत्व किया।
50 लाख से अधिक लोगों ने देश भर में भाग लिया।
नशा मुक्त युवा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया।
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सूरत में फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 89वें संस्करण का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत पीएम मोदी के नशा मुक्त युवा के आह्वान को मजबूत किया।
देश भर में 25,000 से ज्यादा जगहों से 50 लाख से ज्यादा लोग इस मुहिम में शामिल हुए। इसमें एथलीट, फिटनेस के शौकीन, छात्र, युवा और आम नागरिक एक साथ आए ताकि स्वस्थ, सक्रिय और नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सके।
मनसुख मंडाविया और हर्ष संघवी ने प्रतिभागियों के साथ मिलकर नशा-मुक्ति की शपथ ली और एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा-मुक्त भारत बनाने के सामूहिक संकल्प को दोहराया।
मांडविया ने कहा कि साइकिलिंग के कई अहम फायदे हैं। यह कसरत का एक असरदार तरीका है।
