Move to Jagran APP

गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती

Gujarat BJP spokesman Bharat Pandya. गुजरात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या को दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 04:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 04:15 PM (IST)
गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती
गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या को दिल का दौरा पड़ने के कारण अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, भरत पंड्या ने शुक्रवार तड़के छाती में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के स्टलिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें एपेक्ष अस्पताल में रेफर किया गया। जहां ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तेजस पटेल की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। डॉ तेजस पटेल ने बताया कि सुबह भरत पंड्या की एंजियोग्राफी की गई। इसके बाद एंजियोप्लास्टी भी की गई है। उनकी तबीयत ठीक है। उन्हें दो दिनों अस्पताल में रहना पड़ेगा।

भरत पंड्या धंधुका विधानसभा सीट भाजपा के विधायक रह चुके हैं तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं। भरत पंड्या को दिल का दौड़ा पड़ने की खबर सुनते ही भाजपा के नेता सहित उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में गृहराज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा को भी मुंह का कैंसर होने से उनकी सफल सर्जरी की गई थी। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी कुछ दिनों पहले मुंबई में घुटने के रिप्लेशमेन्ट की सर्जरी करवा चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.