Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़के ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बनाए संबंध, प्रेगनेंट हुई नाबालिग लड़की तो गर्भपात कराके नाले में फेंका भ्रूण

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 01:18 PM (IST)

    एक नाबालिग लड़की 17 साल के लड़के से प्रेग्नेंट हो गई थी लड़की की दोस्ती लड़के से इंस्टाग्राम पर हुई थी। फिर लड़के ने उसके साथ संबंध बनाए। इस बीच लड़की ...और पढ़ें

    Hero Image
    भ्रूण हत्या मामले में पुलिस कर रही जांच (फोटो-जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के सूरत से एक चौंकाना वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की 17 साल के लड़के से प्रेग्नेंट हो गई थी, लड़की की दोस्ती लड़के से इंस्टाग्राम पर हुई थी। फिर लड़के ने उसके साथ संबंध बनाए। इस बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई और उसने अबॉर्शन के लिए गोलियां खाईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद लड़की का घर पर ही अबॉर्शन हो गया। उसने भ्रूण को नाले के पास फेंक दिया। जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।

    नाले के पास मिला भ्रूण और फिर...

    एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 9 जनवरी की बताई जा रही है। तलाशी के दौरान पुलिस लड़की के घर पहुंची। भ्रूण को एक नाले के पास से बरामद किया गया जब मांस खाने वाले पक्षी उस भ्रूण पर मंडरा रहे थे। कूड़े के बीच पड़े भ्रूण को बच्चों के एक ग्रुप ने देखा, जब उन्हें पता चला कि वहां कोई शव है तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

    पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की, पुलिस ने लड़की के घर पहुंचकर उसके घरवालों से पूछताछ की। पुलिस उपायुक्त जोन 4 विजय सिंह गुर्जर के हवाले से बताया कि शुरुआत में लड़की के परिवार ने किसी भी गलत काम से इनकार किया। बाद में पुलिस लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले गई जहां डॉक्टर ने पुष्टि की कि वह गर्भवती थी।

    गोलियां भेजता था नाबालिग

    पुलिस ने कहा कि नाबालिग की गर्भावस्था के बारे में पता चलने पर, लड़का उत्तर प्रदेश में अपने घर भाग गया और फिर मुंबई चला गया, जहां से उसने गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए उसे गोलियों का पैकेट भेजा।

    इसके बाद लड़की ने दो गोलियां खा लीं और घर पर उसका गर्भपात हो गया और बाद में उसने भ्रूण को फेंक दिया, लड़की ने पुलिस को ये बात बताई है।

    DNA सैंपल की जांच

    पुलिस ने उनके (लड़के और लड़की) DNA सैंपल्स ले लिए हैं और जांच जारी है। लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।