Gujarat: चार अवारा कुत्तों ने 4 वर्षीय बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला, पुलिस ने दर्ज की एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट
करेली गांव में तड़के उस समय हुई जब लड़का शौच के लिए अपनी झोपड़ी से निकला था। एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम चार आवारा कुत्तों ने उस पर हमला किया और उसकी गर्दन को भी घायल कर दिया। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।
सूरत, एजेंसी। गुजरात के सूरत शहर के पास बुधवार को चार साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। यह घटना करेली गांव की है। जब लड़का शौच के लिए अपनी झोपड़ी से निकला तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट की दर्ज
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कम से कम चार आवारा कुत्तों ने उस पर हमला किया और उसकी गर्दन को घायल कर दिया। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।
बच्चे की नहीं बच सकी जान
पुलिस उप-निरीक्षक सीएम गढ़वी ने जानकारी देते हुए बताया, 'लड़का और उसके माता-पिता राजस्थान से हैं। वे करेली गांव में एक साइट पर निर्माण श्रमिकों के रूप में काम करते हैं और वहां एक अस्थायी झोपड़ी में रहते हैं।' कुत्ते के हमले के बाद लड़के के माता-पिता और अन्य कर्मचारियों द्वारा बच्चे को घटनास्थल से लगभग 11 किलोमीटर दूर बारडोली के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वह बच नहीं सका और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।