Move to Jagran APP

Congress: गुजरात में कांग्रेस फिर गांधी के सहारे, दांडी व पोरबंदर से संदेश यात्रा

Gandhi Sandesh Yatra. गुजरात में गांधी जयंती से पहले दांडी व पोरबंदर से यात्रा शुरू कर कांग्रेस नेता जनता से संपर्क साधने की पहल करेंगे।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 01:29 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 01:29 PM (IST)
Congress: गुजरात में कांग्रेस फिर गांधी के सहारे, दांडी व पोरबंदर से संदेश यात्रा
Congress: गुजरात में कांग्रेस फिर गांधी के सहारे, दांडी व पोरबंदर से संदेश यात्रा

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात में अपने खोए जनाधार को हासिल करने के लिए कांग्रेस एक बार फिर महात्मा गांधी के सहारे है। गांधी जयंती से पहले शुक्रवार को दांडी व पोरबंदर से यात्रा शुरू कर कांग्रेस नेता जनता से संपर्क साधने की पहल करेंगे। गांधी जयंती पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल भी आयोजन में शामिल होंगे।

gujarat banner

गुजरात कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव की उपस्थिति में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में एक बैठक हुई। इसमें गांधी संदेश यात्रा को अंतिम रूप दिया गया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके विचारों के प्रचार-प्रसार तथा जनता से संपर्क साधने के लिए गुजरात कांग्रेस शुक्रवार को दांडी व पोरबंदर से गांधी संदेश यात्रा रवाना करेगी।

इस बाइक यात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा दांडी में तथा नेता विपक्ष परेश धनाणी पोरबंदर में हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों नेता इस यात्रा में शामिल भी होंगे। दोनों यात्राएं दो अक्टूबर को अहमदाबाद के कोचरब आश्रम पहुंचेगी, जहां से करीब आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर सभी लोग गांधी आश्रम पहुंचेंगे।

गांधी जयंती पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद अहमद पटेल भी इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया गया था। राहुल वर्धा से निकलने वाली रैली में शामिल होंगे, जबकि सोनिया गांधी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.