विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजकोट में लूट और हत्या के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

Published: Sat, 17 Oct 2026 12:20 PM (IST)

राजकोट में 1.53 करोड़ रुपये की सोने की लूट और हत्या के आरोपी अनुराग सिंह राजपूत ने सबूत जुटाने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. राजकोट में 1.53 करोड़ रुपये की सोने की लूट।

  2. आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, हुआ घायल।

  3. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा।

डिजिटल डेस्क, राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर में 1.53 करोड़ रुपये की सोने की लूट और हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश तब पुलिस ने जवाबी फायर कर गिरफ्तार कर लिया।

घटना तब हुई जब आरोपी को पुलिस घटना स्थल पर ले गई तो उसने वहां छुपा कर रखे हथियार से पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में पुलिस अधिकारी ने भी फायरिंग की, इसी दौरान पुलिस की गोली से वो घायल हो गया। पुलिस के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राजकोट शहर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सोने की लूट मामले की जांच के दौरान ये हुआ।

डीसीपी (जोन2) राकेश देसाई ने बताया कि शुक्रवार शाम सबूत जुटाने के लिए पुलिस आरोपी अनुराग सिंह राजपूत को एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के इलाके में ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने वहां पर छुपा कर रखा एक हथियार उठा कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो राउंड जवाबी फायर किए जिससे वो घायल हो गया। सब-इंस्पेक्टर ने जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली मारी।

डीसीपी देसाई ने बताया कि लूट और हत्या में इस्तेमाल किए गए अपने मुख्य हथियार के अलावा एक और हथियार छुपा रखा था। इस हथियार की जानकारी पुलिस को नहीं थी। इस वजह से वो उसे उठा कर फायर करने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने समय रहते उसे काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि वो हत्या के एक मामले में भी 10 आरोपियों के साथ शामिल है। ये मामला रिफाइनरी के एक कर्मचारी से लूट के दौरान हत्या का है। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 946 ग्राम सोने की ईंट लूटी थी जिसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं दो किलो चांदी जिसकी कीमत चार लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता), आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाला है और उसे राजस्थान की पुलिस की मदद से पकड़ा गया है।