विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: राजकोट में पांचवीं मंजिल से गिरकर दो साल की बच्ची की मौत, पुलिस कर रही जांच

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:07 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 09:20 AM (IST)

राजकोट में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक दो साल की बच्ची की पांचवीं मंजिल से गिरने से ...और पढ़ें

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. राजकोट में दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत।

  2. पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद पुलिस को शक।

  3. बच्ची को फेंके जाने की आशंका, जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, राजकोट। गुजरात के राजकोट से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण दो साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है, क्योंकि बच्ची के शव की स्थिति को देखकर उसके फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

समझिए क्या है पूरी घटना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद हादसा सोमवार शाम को हुआ। मृतका की पहचान स्नेहा साकरिया के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब 7 बजे स्नेहा अपने फ्लैट से खेलने के लिए बाहर निकली थी। लेकिन इसके कुछ ही मिनटों बाद पड़ोसियों ने रोते हुए परिवार को सूचना दी कि बच्ची नीचे गिर गई है।

पुलिस को क्यों है साजिश या फेंके जाने का शक?

पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिन्होंने इस हादसे को एक संदिग्ध मामला बना दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस बालकनी या छत के पैरापिट से बच्ची के गिरने की बात है, उस दीवार की ऊंचाई 4 फीट थी, जबकि दो साल की मासूम स्नेहा की लंबाई महज 3 फीट थी। इतनी कम लंबाई की बच्ची के लिए 4 फीट ऊंची दीवार को पार करके खुद गिर पाना बेहद मुश्किल माना जा रहा है।

छत से फेंके जाने की आशंका

बच्ची का शव इमारत के ठीक बेस से करीब 6 फीट दूर जाकर गिरा मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सामान्य रूप से गिरने पर शव इतनी दूरी पर नहीं मिलता, जिससे यह संदेह पैदा होता है कि बच्ची को किसी ने उठाया और नीचे फेंक दिया।