विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई'; शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या

Published: Wed, 24 Jun 2026 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2026 07:20 PM (IST)

आम आदमी पार्टी की नेता नंदिनी बोस्मिया राजकोट में अपने लिव-इन पार्टनर असलम हुसैन के फ्लैट में पंखे से लटकी ...और पढ़ें

शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रही नंदिनी पंखे से लटकी मिली।

शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रही नंदिनी पंखे से लटकी मिली।

HighLights

  1. AAP नेता नंदिनी बोस्मिया राजकोट में मृत मिलीं।

  2. लिव-इन पार्टनर असलम हुसैन पर हत्या का आरोप।

  3. पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू की है।

राज्य ब्यूरो, राजकोट। मादक पदार्थों की तस्‍करी में लिप्‍त असलम हुसैन के साथ राजकोट में लिव इन रिलेशन में रह रही आम आदमी पार्टी की नेता नंदिनी बोस्मिया फ्लैट में पंखे से लटकी मिली।

उसके पिता ने असलम पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने मेडिकल जांच व पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा इस आरोपों की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि असलम जूनागढ में नंदिनी पर चाकू से हमला कर चुका था।

शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रही थी नंदिनी

राजकोट के जेतपुर की निवासी नंदिनी बोस्मिया आम आदमी पार्टी से जुडी थी तथा गुजरात में हुए गत पालिका चुनाव में जेतपुर से चुनाव भी लड़ चुकी थी। जूनागढ में वह असलम हुसैन समा के मकान में रहती थी तभी इन दोनों की पहचान हुई। राजकोट में ये दोनों एक फ्लैट में लिव इन रिलेशन में रह रहे थे तथा असलम जूनागढ अपनी पत्‍नी से मिलने जाता था इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था।

पंखे से लटकी मिली नंदिनी

गत सोमवार को नंदिनी की बेटी रुपल ने शाम को नंदिनी को फोन किया तो उसे जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनके मिलने वाले रवि जोशी को वहां भेजा तो दरवाजा खुला पडा था तथा अंदर कमरे में नंदिनी पंखे से झूल रही थी। मौके पर पहुंची 108 की मेडिकल टीम ने उसे म्रत घोषित कर दिया।

नंदिनी के पिता ने असलम पर लगाया हत्या का आरोप

नंदिनी के पिता ने बताया असलम के साथ नंदिनी का कई बार झगड़ा हुआ, उसने जूनागढ में नंदिनी पर चाकू से हमला किया था। नंदिनी राजकोट में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का काम करती थी तथा आम आदमी पार्टी से भी जुड़ी थी। उसके पिता ने असलम पर हत्या कर शव को पंखे से लटकाकर हत्‍या को आत्‍महत्‍या दिखाने की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवश्‍यक कार्यवाही के साथ परिजनों के आरोपों की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: पत्नी के प्रेमी की धमकी से डरकर पिता ने पुत्री को गोद में लेकर की आत्महत्या