विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: गिर में 3 शावक समेत 5 शेरों की रहस्यमयी मौत, बेबेसिया महामारी का अंदेशा

Published: Tue, 26 May 2026 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2026 12:12 PM (IST)

गिर के जंगलों में 3 शावकों सहित 5 शेरों की रहस्यमयी मौत हो गई है, जिसमें बेबेसिया नामक जानलेवा महामारी का अंदेशा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। एशियाई शेरों के एकमात्र आवास गिर के जंगलों में 5 शेरों के शव मिले हैं। इसमें 3 शावक और 2 वयस्क शेर शामिल हैं। इस घटना के बाद से ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

इस रहस्यमयी मौत से एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही सरकार की परियोजना को धक्का लगा है। साथ ही 5 शेरों की मौत से व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।

बेबेसिया से मौत की आशंका

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के उच्च अधिकारी और पशु चिकित्सकों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस बात की प्रबल आशंका जताई है कि बेबेसिया नामक एक जानलेवा महामारी इस मौत के लिए जिम्मेदार है।

क्या होता है बेबेसिया?

बेबेसिया एक खतरनाक परजीवी रोग है जो किलनी द्वारा फैलता है। यह बीमारी शेरों की लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट कर देती है और यदि समय पर उचित उपचार न मिले, तो जानवर की मौत हो जाती है।

बेबेसिया महामारी होने की आशंका के बाद वन विभाग तुरंत हरकत में आ गया है। वन क्षेत्र में रहने वाले अन्य शेरों में इस जानलेवा बीमारी के कोई लक्षण हैं या नहीं, इसकी विस्तृत जांच करने के लिए वन कर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों ने अब जंगल में शेरों की गहन जांच और ट्रैकिंग युद्धस्तर पर शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: जाफराबाद में शेरों का आतंक... आधी रात मवेशियों पर किया हमला; CCTV में कैद हुई घटना