गुजरात के साणंद में बना दुनिया का पहला 'शेर के आकार' का दुर्गा मंदिर, जानिए खासियत
गुजरात के साणंद तालुका के वनालिया गांव में दुनिया का पहला शेर के आकार का भव्य मां दुर्गा मंदिर बनकर तैयार है, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा अगले महीने होगी।

दुनिया का पहला शेर के आकार का दुर्गा मंदिर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के साणंद तालुका के वनालिया गांव में एक अनोखा और भव्य मां दुर्गा मंदिर अब बनकर तैयार हो गया है।
यह दुनिया का पहला शेर के आकार का दुर्गा मंदिर है, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा अगले महीने की जानी है। मंदिर की ऊंचाई करीब 72 फीट और लंबाई 151 फीट है।
पारंपरिक मंदिरों की तरह इसमें गुंबद, शिखर या ध्वजा नहीं हैं। पूरा ढांचा शेर के रूप में बनाया गया है, जो मां दुर्गा की सवारी के प्रतीक को दर्शाता है।
मंदिर परिसर में एक विशाल त्रिशूल भी स्थापित किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 355 फीट और ऊंचाई 84 फीट होगी। यह त्रिशूल परिसर की भव्यता को और बढ़ाएगा।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस अनोखे मंदिर को लेकर काफी उत्साह है।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब अंतिम सजावट और प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं।
