Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात: जन्म के 4 घंटे बाद ही कलयुगी मां ने दबाया बच्ची का गला, मौत

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Tue, 31 Dec 2019 03:06 PM (IST)

    गुजरात के वलसाड में एक महिला ने बच्‍ची के जन्‍म के चार घंटे बाद ही उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    गुजरात: जन्म के 4 घंटे बाद ही कलयुगी मां ने दबाया बच्ची का गला, मौत

    वडोदरा, प्रेट्र। गुजरात के वलसाड के उमरगांव के एक अस्पताल में एक महिला ने जन्म के चार घंटे बाद ही अपनी नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली अनिता देवी ने 27 दिसंबर को शाम करीब चार बजे एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के 4 घंटे बाद ही महिला ने अपनी नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति रात को 8 बजे डॉक्टर के पास आया था और उसने कहा कि उसकी पत्नी को शिुश को स्तनपान करवाने में मुश्किल हो रही है। डॉक्टर ने जांच करने पर बताया कि शिशु की मृत्यु हो गई है। जिसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया।  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पाया गया कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है और उसके चेहरे व गर्दन पर निशान भी पाए गए थे। 

    मामले की जांच करने पर पता चला कि उमरगांव के साकेत नगर इलाके में रहने वाले दंपति की पहले से ही तीन बेटियां थीं। आरोपी महिला का पति गुजरात औद्योगिक विकास निगम की एक फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में और अधिक निर्णायक सबूत जुटाने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

    यहां मशालें लेकर भगाई गयी बुरी शक्तियां, सैकड़ों लोग बने गवाह

    गौरतलब है कि सोमवार को भी गुजरात में एक 3 साल के बच्चे की उसकी ताई ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में बच्चे की ताई को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान पता चला कि जेठानी और देवरानी के बीच चल रहे घरेलू विवाद के चलते जेठानी ने देवरानी के बेटे की हत्या की थी। दरअसल देवरानी के बेटे को लोग जेठानी के बेटे से अधिक प्यार करते थे जिससे जेठानी को जलन होती थी। 

     नये साल पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़, कश्मीर के पर्यटनस्थल भी पैक