महिला ने नवजात पौत्री को दूध में जहर देकर मार डाला
Woman killed newborn. सौराष्ट्र के गोंडल में एक महिला ने अपनी नवजात पौत्री को दूध में जहर देकर मार डाला।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 11:51 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 11:51 AM (IST)
अहमदाबाद, जेएनएन। सौराष्ट्र के गोंडल में एक महिला ने अपनी नवजात पौत्री को दूध में जहर देकर मार डाला। बहू को दूसरी संतान भी लड़की होने के चलते उसने यह कृत्य किया। आरोपित महिला ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया।
राजकोट के गोडंल कस्बे में माविया रोड दवाखाना के सामने रहनेवाले परिवार में दो सप्ताह पहले लड़की का जन्म हुआ था। नवजाद की दादी को लड़का होने की उम्मीद थी। मगर लड़का नहीं होने पर उसने अपनी दो सप्ताह की नवजात पौत्री को दूध में जहर देकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत जहर के कारण होने की पुष्टि की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें