गुजरात को मॉडल राज्य बनाएंगे : रुपानी
विजय रुपानी ने शुक्रवार को कहा है कि वह गुजरात को समूचे देश का मॉडल राज्य बना देंगे।
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद विजय रुपानी ने शुक्रवार को कहा है कि वह गुजरात को समूचे देश का मॉडल राज्य बना देंगे।
नए पद के लिए रुपानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विधायक दल को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए रुपानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और आनंदीबेन के बनाए मापदंडों के मुताबिक वह और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मिलकर विकास की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा, "नितिनभाई और मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय बोर्ड और पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। हम सबका साथ सबका विकास के नारे को आगे बढ़ाते हुए 2017 का चुनाव लड़ेंगे।"