Move to Jagran APP

दिग्गज नेता विजय सुंवाळा और नीलम बेन व्यास ने दिया AAP को झटका, BJP में हुए शामिल

आप के दिग्गज नेता विजय सुंवाळा और आप की अहमदाबाद शहर की उपाध्यक्ष नीलम बेन व्यास भाजपा में शामिल हो गए हैं। गांधीनगर नगर निगम में चुनावी हार और राज्य भाजपा कार्यालय श्रीकमलम पर आप के हल्ला बोल के बाद पार्टी में मतभेद बढ़ गए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 12:41 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:49 PM (IST)
दिग्गज नेता विजय सुंवाळा और नीलम बेन व्यास ने दिया AAP को झटका, BJP में हुए शामिल
विजय सुंवाळा और नीलम बेन व्यास आप को झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गए।

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर गुजरात के लोक गायक और आप के दिग्गज नेता विजय सुंवाळा (Vijay Sunawala) और आप (AAP) की अहमदाबाद शहर की उपाध्यक्ष नीलम बेन व्यास (Neelam Ben Vyas) आप को झटका देते हुए भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। सुंवाळाने कहा कि मैं अपने घर वापस आ गया हूं। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की विचारधारा और राजनीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। 

loksabha election banner

गांधीनगर नगर निगम (Gandhinagar Municipal Corporation) में चुनावी हार और राज्य भाजपा कार्यालय श्रीकमलम पर आम आदमी पार्टी के हल्ला बोल के बाद आप में मतभेद बढ़ गए हैं। इसी के चलते लोक गायक और आप के दिग्गज नेता विजय सुंवाळा ने आप छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनका भाजपा के साथ तीन पीढ़ियों का रिश्ता है, वह पूरे तन मन व धन से भाजपा में रहकर लोगों की सेवा करने का संकल्प लेते हैं। भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल (CR Patil) ने कहा कि सुंवाळा ने भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव रखा था जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद सुनवाला और नीलम बेन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी की विचारधारा से काफी प्रभावित हैं। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने अंत तक पार्टी के साथ रहने का वादा किया था और कहा था कि वे आप नेता ईशुदान गढ़वी के छोटे भाई हैं। उन्होंने सोमवार को भगवा खेस पहनने के बाद उन्‍होंने कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के बेटे जैसे हैं। सुंवाळा के आप पार्टी छोड़ने के कारण इंटरनेट मीडिया पर भी काफी चर्चा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.