विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरत के वीर नर्मद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में लगे एंटी सुसाइडल पंखे, वजन पड़ते ही आ जाएंगे नीचे

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:32 PM (IST)

सूरत के वीर नर्मद विश्वविद्यालय ने छात्रों की आत्महत्या रोकने के लिए 9 हॉस्टलों में 388 एंटी-सुसाइडल पंखे लगाए हैं। ...और पढ़ें

वीर नर्मद विश्वविद्यालय में लगे एंटी सुसाइडल पंखे

वीर नर्मद विश्वविद्यालय में लगे एंटी सुसाइडल पंखे

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। सूरत के वीर नर्मद विश्‍व‍ विध्‍यालय के 9 हॉस्‍टल में 388 एंटी सुसाइडल पंखे लगाए गये हैं। राजस्‍थान के कोटा व अन्‍य शहरों में छात्र छात्राओं के पंखे से लटक कर आत्‍महत्‍याओं की घटनाओं को ध्‍यान में रखते हुए विवि प्रशासन ने यह कदम उठाए हैं, पंखे छतके साथ स्‍प्रिंग के साथ लटकाए गए हैं जो दस किलो वजन का भार आते ही नीचे लटक जाते हैं।

सूरत के वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्‍व विध्‍यालय के कुलपति किशोर सिंह चावडा ने बताया कि छात्र छात्राओं के पंखे से लटक कर आत्‍महत्‍या करने की घटनाओं से नसीहत लेकर उन्‍होंने विव‍ि के 9 हॉस्‍टल में 388 एंटी सुसाइडल पंखे लगवाए हैं।

हॉस्‍टल में आत्‍महत्‍या की घटनाओं को रोकने के लिए यह एहतियातन कदम है। पंखे पर दस किलो का भार आते ही यह स्प्रिंग के साथ नीचे लटक जाते हैं। छात्राओं के 5 हॉस्‍टल में 170 तथा छात्रों के 4 हॉस्‍टल में 218 पंखे लगाए गये हैं।

ध्‍यान रहे कि राजस्‍थान के कोटा में कोचिंग सेंटर के हॉस्‍टलों तथा देश के अन्‍य शहरों के विश्‍वविध्‍यालय छात्रावासों में पंखे से लटककर आत्‍महत्‍या की घटनाएं हो चुकी है।