सांप को ही दे दिया CPR... गुजरात में स्नेक कैचर के कारनामे ने जीता सबका दिल, वीडियो वायरल
गुजरात के वापी में एक स्नेक कैचर संजय पवार ने अपनी जान जोखिम में डालकर केमिकल युक्त पानी में बेहोश ...और पढ़ें

गुजरात के वापी में स्नेक कैचर ने सांप को मुंह से दिया सीपीआर
HighLights
स्नेक कैचर संजय पवार ने बेहोश सांप को मुंह से कृत्रिम सांस दी।
केमिकल मिले पानी में फंसे सांप की जान बचाई गई।
साहसी संजय पवार को अब मेडिकल निगरानी में रखा गया है।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। इमरजेंसी में इंसान को सीपीआर देकर जान बचाने के किस्से तो आपने कई सुने होंगे, लेकिन गुजरात के वलसाड जिले के वापी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक स्नेक कैचर ने अपनी जान जोखिम में डालकर केमिकल के पानी में बेहोश हुए 5 फुट लंबे सांप को मुंह से आर्टिफिशियल रेस्पिरेशन दिया और उसकी जान बचा ली।
घटना वापी GIDC स्थित ईटीपी प्लांट के पास की है, जहाँ जहरीले केमिकल मिले पानी में एक बिन-जहरीला धमण (रैट स्नेक) सांप रेंग रहा था। रसायनों के संपर्क में आने के कारण सांप सांस नहीं ले पा रहा था और बेहोश हो गया।
सूचना मिलते ही सालों से वन्यजीवों का रेस्क्यू कर रहे स्नेक कैचर संजय पवार तुरंत मौके पर पहुंचे।
सांप की नाजुक हालत को देखते हुए संजय ने बिना वक्त गंवाए अपना मुंह सांप के मुंह से सटाया और उसे कृत्रिम सांस देना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सांप की चेतना वापस आ गई और उसकी जान बच गई।
फिलहाल सांप को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है, जिसे पूरी तरह स्वस्थ होने पर जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। हालांकि, केमिकल युक्त पानी के संपर्क में आने और जहरीले रसायनों के अंश मुंह में जाने के कारण स्नेक कैचर संजय पवार को भी एलर्जी व इन्फेक्शन का खतरा है, जिसके चलते उन्हें 24 घंटे के लिए मेडिकल निगरानी में रखा गया है। संजय के इस अनोखे और निडर कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।
