Move to Jagran APP

अहमदाबाद में चाकू की नोक पर महिला से दो शख्सों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

abused गुजरात के अहमदाबाद शहर में चाकू की नोक पर एक महिला का अपहरण कर दो शख्सों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी दोनों महिला के पड़ोसी थे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 11:41 AM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 11:41 AM (IST)
अहमदाबाद में चाकू की नोक पर महिला से दो शख्सों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
अहमदाबाद में चाकू की नोक पर महिला से दो शख्सों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में चाकू की नोक पर एक महिला का अपहरण कर दो शख्सों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी दोनों महिला के पड़ोसी थे। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों कालूपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

यह घटना सरखेज थानाक्षेत्र की है। यहां फतेवाड़ी क्षेत्र में पति की मौत के बाद महिला (45) घर काम कर अपने बच्चों गुजारा करती है। 15 दिसम्बर के दिन पड़ोस में रहते 20 वर्षीय शादाब और 21 वर्षीय समीर ने चाकू की नोक पर महिला का अपहरण कर लिया था। इसके बाद दोनों फतेवाड़ी विस्तार से गुजरती कैनाल के पास की झाड़ियों में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों ने महिला को धमकी दी थी कि अगर इस बारे में पुलिस को बताया तो उसके संतानों को जान से मार देंगे। महिला काफी डर गयी थी। हालांकि उसने हिम्मत कर घटना के दूसरे दिन सरखेज पुलिस थाने पहुंची और पुलिस के सामने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत ही आरोपी शादाब जी. पठाण (20) और समीर एफ सेख के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

सरखेज पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची। लेकिन दोनों वहां नहीं थे। पुलिस को मुखबिरों से पता चला कि दोनों अहमदाबाद कालूपुर रेलवे स्टेशन से शहर के बाहर भागने वाले है। जिसके आधार पर पुलिस की एक टीम कालूपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। दोनों को ट्रेन में भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पता चला है कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी महिला की छेड़खानी की थी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों के बाल काटकर, मुहं काला कर जुलूस निकाला था। दोनों ने महिला से माफी भी मांगी थी। जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.