गुजरात से आइएसआइ के दो एजेंट गिरफ्तार
गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और पुलिस ने कच्छ से दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने दोनों को हनी ट्रैप में फंसाकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सैन्य गतिविधियों की कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। इनमें से एक कई बार पाकिस्तान भी होकर आया है।
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और पुलिस ने कच्छ से दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने दोनों को हनी ट्रैप में फंसाकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सैन्य गतिविधियों की कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। इनमें से एक कई बार पाकिस्तान भी होकर आया है।
कच्छ के खावड़ा गांव से बुधवार रात सुमरा और मौ. ओलाना नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों संदिग्धों पर करीब एक साल से नजर रखी जा रही थी। इन पर पाकिस्तांन के लिए जासूसी करने का आरोप है। इनके पास से पाकिस्तानी कंपनी का एक सिम और एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। आइएसआइ दोनों को लड़कियों के जाल में फंसाकर बीएसएफ और सेना की अहम जानकारियां हासिल करती थी। ओलाना तो कई बार लड़की से मिलने के लिए पाकिस्तान भी होकर आया है। ये दोनों खावड़ा में एक छोटे से कमरे में रहते थे, दोनों की संदिग्ध हरकतों के चलते पुलिस को इन पर शक हुआ जिसके बाद से इनकी निगरानी की जा रही थी।