दलित की पिटाई करने के मामले दो गिरफ्तार
राजपूत समाज के चार युवकों भरतसिंह दरबार, जयदीप सिंह दरबार, चेहरसिंह सोलंकी दरबार व गोविंद उर्फ योगेश्वरसिंह दरबार ने पिटाई की थी।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 10:50 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 10:50 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के विट्ठलापुर गांव में दलित युवक महेश भाई पुरुषोत्तम वाल्मीकी को मोजड़ी (चमडे़ की जूती) व सोने की चेन पहनने पर पिटाई करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
राजपूत समाज के चार युवकों भरतसिंह दरबार, जयदीप सिंह दरबार, चेहरसिंह सोलंकी दरबार व गोविंद उर्फ योगेश्वरसिंह दरबार ने पिटाई की थी। पुलिस ने जयदीप सिंह व चेहरसिंह को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपितों को दबोचने का प्रयास किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें