Move to Jagran APP

Gujarat: भारत में इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी की विपुल संभावनाएं: तुषार कांबले

Gujarat तुषार कांबले का मानना है कि भारत में इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी की विपुल संभावनाएं हैं। उनके मुताबिक भारत के मेधावी युवा आज दुनिया भर के विकसित देशों के सूचना और प्रौद्योगिकी तंत्र को बखूबी ही संभाल रहे हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 04:29 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 04:29 PM (IST)
Gujarat: भारत में इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी की विपुल संभावनाएं: तुषार कांबले
भारत में इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी की विपुल संभावनाएं: तुषार कांबले। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। दुबई में आइटी एक्सपर्ट व फैशन की दुनिया में नाम कमा चुके तुषार कांबले का मानना है कि भारत में इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी की विपुल संभावनाएं हैं। भारत के मेधावी युवा आज दुनिया के विकसित देशों के सूचना व प्रौद्योगिकी तंत्र को संभाल रहे हैं। गुजरात के शहर व ग्रामीण इलाकों में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुआ है तथा निकट भविष्य में इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। सूचना व तकनीक से जहां लोगों का कामकाज आसान हो जाता है। वहीं, इधर-उधर की भागदौड़ व भ्रष्टाचार से भी निजात मिल जाती है। भारत में तथा विविध राज्यों में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए भी सूचना प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है।

loksabha election banner

देश के छोटे-छोटे गांव के युवक-युवती आज घर बैठे दुनिया की कई अहम जानकारी व ज्ञान हासिल कर रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र के कारण दुनिया में एक नई क्रांति आई है। कोरोना महामारी में सब कुछ बंद हो जाने के बावजूद शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी व तकनीक का उपयोग करके आनलाइन शिक्षा, टेले मेडिसिन आदि की सुविधाएं शुरू हो सकी है। बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, गांधीनगर व नोएडा में सूचना तकनीक का काफी विस्तार हुआ। इसके अलावा भारत के छोटे शहर व गांव में भी इस तकनीक के बल पर लोगों को रोजगार व जन सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कांबले गुजरात के आइटी क्षेत्र में प्रत्यक्ष व परोक्ष निवेश व भागीदारी की योजना पर काम कर रहे हैं।

भारत की युवा आबादी सूचना तकनीक के क्षेत्र में जगह बनाने में कामयाब हुई है। इसी का परिणाम है कि अमेरिका जैसे कई देश भारत में आउटसोर्सिंग के जरिए काम कराने की होड़ लगी है। कांबले बताते हैं कि दुनिया की कई नामी आइटी कंपनियों का संचालन भारत के युवाओं के हाथ में है। जब सफलता प्राप्त करने की तड़प जिंदा रहने के लिए सांस लेने की तड़प के समान हो जाती है, तब आप सफल हो जाएंगे।  इस ध्येय वाक्य पर दृढ़ विश्वास रखते हुए प्रसिद्ध आइटी विशेषज्ञ, ब्लॉगर व फैशन एडवाइजर तुषार कांबले ने अपने जीवन में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। तुषार युवराज कांबले मुंबई की जानी-मानी शख्सियत हैं, जो अब दुबई में रह रहे हैं और दुबई में आइटी क्षेत्र में अपनी एक अलग छाप छोड़ रहे हैं। यह एक औसत दर्जे के मध्यम वर्गीय व्यक्ति की एक असाधारण कहानी है, जिसने छोटी छोटी नौकरियों से करियर की शुरुआत की और फिर आईटी क्षेत्र में काम शुरू किया और आज अपनी शानदार (लाइफस्टाइल) ब्लागिंग के साथ लोगों के जीवन को बहुत प्रभावित कर रहे हैं।

जानें, कौन हैं तुषार कांबले

मुंबई में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे और पले बढ़े तुषार ने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए तुषार ने दृढ़ता और समर्पण के साथ जीवन की अभी तक यात्रा तय की है। उनके कौशल और प्रतिभा ने उन्हें जीवन में कई उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने में सहायता की है। बाल्यकाल में तुषार को चित्रकला का बहुत शौक था। तुषार आज भी फोटोग्राफी, ट्रेवलिंग, आइटी कंसल्टिंग और पेंटिंग को लेकर बहुत जुनूनी हैं। वह एक प्रसिद्ध चित्रकार हैं और उन्होंने अपनी पेंटिंग्स के साथ यश चोपड़ा और बहुत सी अन्य प्रसिद्ध बी-टाउन हस्तियों के दिलों को जीता है। आज भी पेंटिंग और फोटोग्राफी के प्रति उनका जुनून यथावत है।

यह सत्य है कि दुबई नाम बनाने के लिए आसान जगह नहीं है, क्योंकि विविध स्थानों से बड़ी संख्या में लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए दुबई आते हैं, लेकिन तुषार न केवल दुबई में स्थापित हुए बल्कि उन्होंने वहां बड़ी सफलता भी अर्जित की है। उन्हें दुबई में हास्पिटैलिटी इंडस्ट्री में श्रेष्ठ आइटी और सिक्योरिटी एक्सपर्ट (सुरक्षा विशेषज्ञ) के तौर पर जाना जाता है। वह अकेले ही एक समय में कई आइटी परियोजनाओं का प्रबंधन करते हैं और इंडस्ट्री को आवश्यकतानुसार समाधान उपलब्ध कराते हैं। वह स्वयं को फैशन जगत के सभी नवीनतम ट्रेंड्स के साथ और आइटी जगत में होने वाली प्रगतियों के बारे में अपडेट रखते हैं।

आइटी, फैशन, फूड ब्लागिंग में नाम कमाया

आइटी प्रोफेशनल होने के अलावा तुषार कांबले दुबई में एक मशहूर लाइफस्टाइल और फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं। पांच वर्ष से अधिक समय से वह लगातार कंटेंट क्रिएशन और लाइफस्टाइल, फैशन फोटोग्राफी, फूड ब्लागिंग पर काम कर रहे हैं और अपनी व्यस्ततम दिनचर्या के बाबजूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनके व्यक्तित्व, उनके आइटी कौशल, उनके फैशन और शैली से बहुत प्रभावित हैं और इसलिए उन्हें सोशल मीडिया पर फालो करते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दरअसल, तुषार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.