Move to Jagran APP

गुजरात उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करवाने वाले विधायकों ने ग्रहण की शपथ

गुजरात में विधानसभा के उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करवाने वाले भाजपा के आठ विधायक आज शपथ ग्रहण कीी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा गृह राज्य मंत्री एवं संसदीय मामलों के मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा उपस्थित थे।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 02:38 PM (IST)
गुजरात उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करवाने वाले विधायकों ने ग्रहण की शपथ
गुजरात उपचुनाव में विजयी रहे आठ विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात विधानसभा के उपचुनाव में जीतने वाले सभी 8 विधायकों ने विधानसभा के सभागार में शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री रुपाणी संसदीय मामलों के मंत्री भूपेंद्रसिंह चूड़ास्‍‍मा की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने उन को शपथ दिलाई। इंसानियत के नाते गुजरात कांग्रेस से आठ विधायकों के इस्तीफा देने के कारण यह उपचुनाव कराए गए थे। अगस्त में हुई है राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देने के साथ विधानसभा की सदस्यता भी छोड़ दी थी। भाजपा ने इनमें से पांच पूर्व विधायकों को पार्टी में शामिल कर टिकट दिया था। यह पांचों पूर्व विधायक भी फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे। गुजरात विधानसभा में अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्य संख्या 111 हो गई है जबकि कांग्रेस विधायकों की संख्या 65 है।

loksabha election banner

 विजय मुहूर्त में हुआ  शपथ ग्रहण समारोह

वीरवार को दोपहर 12:00 बज कर 39 मिनट पर विजय मुहूर्त में विजेता आठ विधायक विधानसभा की सदस्यता ग्रहण की। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी इन विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलायी। गुजरात विधानसभा में अब भाजपा विधायकों की संख्या 111 हो गई है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उपचुनाव में जीत के बाद एक सशक्त नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। मुख्यमंत्री रुपाणी तथा भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की जोड़ी की यह पहली जबरदस्त जीत थी। राजनीतिक गलियारों में भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह दबदबा कायम हुआ है तथा सन 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर शुरु हो गई है। इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने लोकसभा में सभी 26 सीट पर जीत मिलने का उदाहरण देकर विधानसभा की सभी 182 सीट पर भी जीत का दावा कर चुके हैं। रुपाणी व पाटिल की जोड़ी में उपचुनाव में जिस तरह से प्रचंड जीत हासिल की है उससे अब पाटिल का 182 सीट जीतने का दावा भी अतिशयोक्ति नहीं लगता है।

मोरबी से विधायक चुने गए बृजेश मेरजा ने जनता को दिया धन्‍यवाद

 मोरबी से विधायक चुने गए बृजेश मेरजा ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने उन पर भरोसा किया उस पर भी खरा उतरने का प्रयत्न करेंगे। विधानसभा उपचुनाव में जनता ने उनके पक्ष में मतदान कर विजय बनाया इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के नेतृत्व में तथा केंद्र में गुजरात सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों के कारण उन्हें यह जीत मिली है।

 शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी 

  गढ्ढा से चुनाव जीतने वाले आत्माराम पटेल, ने कहा कि भाजपा ने सभी 8 सीट पर जीत दर्ज की उसके लिए गुजरात की जनता का धन्यवाद। भाजपा की सरकार ने सौराष्ट्र में पानी की सबसे बड़ी समस्या को खत्म किया है तथा गांव में शहरों में अब 24 घंटे पानी मिलने लगा है। भाजपा ने हमेशा जनता के काम करने को प्राथमिकता दी है। विकास की निरंतर चलने वाली प्रक्रिया के तहत प्राथमिकता की दृष्टि से काम करते रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.