गुजरात: सुरेंद्रनगर थाने में पुलिस पर हमले की कोशिश, वांटेड अपराधी को मुठभेड़ में लगी गोली
सुरेंद्रनगर के सायला थाने में एक वांछित अपराधी ने पुलिस निरीक्षक की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग का प्रयास किया। पुलिस ने ...और पढ़ें

मुठभेड़ में वांटेड अपराधी घायल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। सुरेंद्रनगर जिले के सायला पुलिस थाना परिसर में एक वान्टेड अपराधी ने पुलिस निरीक्षक की रिवॉल्वर छीनकर रेंज पुलिस महानिरीक्षक निर्लिप्त राय की टीम पर फायरिंग का प्रयास किया। पुलिस ने अपराधी को काबू में करने के लिए दो राउण्ड फायर किये जिसमें से एक गोली अपराधी के पैर में लगी।
अहमदाबाद, राजकोट, सुरेंद्रनगर में आधा दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित अपराधी देवेन्द्र उर्फ डेन्डू उर्फ जेन्डू बोरीचा को रेंज पुलिस आईजी की टीम ने गिरफ्तार कर सायला पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची थी। इसी दौरान उसने एक पुलिस उप निरीक्षक भानु मियात्रा की रिवॉल्वर छीनकर गोली चलाने का प्रयास किया।
उपनिरीक्षक प्रथ्वी सिंह मोरी ने उसे रोकने के लिए पहले एक गोली हवा में चलाई इसके बाद भी काबू में नहीं आने पर आरोपित के पांव में गोली मारी। घायलावस्था में बोरीचा को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
