विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद: पशुओं के टॉनिक को बच्चों की दवा बना कर बेचा, 1000 शीशी बेचने के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:38 PM (IST)

सूरत में खाद्य एवं औषधि विभाग ने एक मेडिकल संचालक मोहम्मद साजिद इब्राहिम को पशुओं के टॉनिक को बच्चों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सूरत में पशुओं का टॉनिक बच्चों की दवा बताकर बेचा।

  2. मेडिकल संचालक मोहम्मद साजिद इब्राहिम को पुलिस ने पकड़ा।

  3. एक हजार से अधिक नकली दवा की शीशियां बेचीं गईं।

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। सूरत में खाद्य एवं औषधि विभाग ने पशुओं के टॉनिक को छोटी छोटी शीशी में भरकर बच्‍चों की दवा के नाम पर बेचने वाले मेडिकल संचा‍लक मौहम्‍मद साजिद इब्राहिम को पकड़ा है।

साजिद अब तक इस टॉनिक से बनी एक हजार शीशी बेच चुका है। पुलिस ने उसके यहां से 31 हजार का माल जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अठवा क्षैत्र में करीब 20 वर्ष से संचालित शांतिनाथ मेडिकल स्‍टोर का संचालक मौहम्‍मद साजिद इब्राहिम मुल्‍ला 51 सूरत के बेगमपुरा में रहता है। एक नामी कंपनी के एनीमल फीड सप्‍लीमेंट के एक लीटर टॉनिक को वह छोटी छोटी शीशी में भरकर बच्‍चों के टॉनिक के नाम पर बेचता था।

पैसे कमाने की चाह में किया गलत

एक लीटर टॉनिक की कीमत करीब 330 रु होती है जबकि इससे बनी 60-60 मिलीलीटर की प्रति शीशी 160 रूप वसूलता था। मुनाफा खोरी के लिए बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य के साथ खिलवाड़ करने वाला यह मेडिकल संचालक अब तक एक हजार शीशी बेच चुका है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने पुलिस को साथ रखकर उसके मेडिकल स्‍टोर पर छापा मारा और करीब 31 हजार का टॉनिक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।