विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मां चाहती है बेटी बने बेल्जियम की नागरिक, पिता ने कोर्ट में कहा- उसे भारतीय ही रहने दें

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:21 PM (IST)

सूरत के एक पिता ने अपनी पत्नी पर ढाई साल की बेटी को धोखे से बेल्जियम ले जाने और उसे ...और पढ़ें

कोर्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर।

कोर्ट की प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पिता ने पत्नी पर बेटी को बेल्जियम ले जाने का आरोप

  2. बेटी को बेल्जियम की नागरिकता दिलाने का प्रयास जारी

  3. उच्च न्यायालय ने दूतावास, केंद्र सरकार को नोटिस दिया

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। सूरत के एक याचिकाकर्ता ने पत्‍नी पर उसकी ढाई वर्ष की पुत्री को धोखे से अपने साथ ले जाने तथा उसको बेल्जियम की नागरिक बनाने के प्रयास का आरोप लगाया है। न्‍यायालय ने इस मामले में बेल्जियम स्थित भारतीय दूतावास, केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। आगामी 23 अक्‍टूबर को इस पर सुनवाई होगी।

सूरत निवासी याचिकाकर्ता ने उच्‍च न्‍यायालय को बताया कि उसकी पत्‍नी बेल्जियम चली गई है तथा वहां की नागरिकता प्राप्‍त कर ली है।

बेटी को धोखे से ले जाने का आरोप

उसने बताया कि उनकी ढाई वर्ष की पुत्री को पत्‍नी धोखे से अपने साथ ले गई तथा अब उसको भी बेल्जियम की नागरिक बनाने के लिए वहां कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

धोखे से लिए डिजिटल हस्ताक्षर

याचिकाकर्ता ने बताया कि पत्‍नी ने धोखे से उसके डिजिटल हस्‍ताक्षर प्राप्‍त कर बेल्जियम की कोर्ट में उसकी सहमति दर्ज करा दी है। जब वह अपनी पुत्री को वापस लाकर भारत की नागरिकता दिलाना चाहते हैं।

बेल्जिम की कोर्ट में विचाराधीन है मामला

इस मामले में केंद्र सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि यह मामला बेल्जियम की कोर्ट में विचाराधीन है तथा वहां के निर्णय के बाद ही कोई कार्यवाही कर सकते हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि बेल्जियम कोर्ट इस मामले में भारत के हाईकोर्ट के निर्णय के इंतजार में है इसलिए वे इस मामले में त्‍वरित निर्णय दें। न्‍यायालय ने इस मामले में बेल्जियम स्थित भारतीय दूतावास व केंद्र को नोटिस जारी कर आगामी 23 अक्‍टूबर तक जवाब मांगा है।