वाघेला ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, बोले- भाजपा में नहीं जाऊंगा
शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में नहीं जाऊंगा।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला ने शुक्रवार को कांग्रेस से खुद को अलग कर लिया है। विधानसभा चुनाव से पहले अपने जन्मदिन पर उन्होंने एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बापू रिटायर होने वाला नहीं है, कांग्रेस ने 24 घंटे पहले ही मुझे निकाल दिया है।
मैं खुद को कांग्रेस से अलग करता हूं, लेकिन मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा। मैं कुछ दिन पहले सोनिया गांधी से मिला था और उनसे कहा था कि भाजपा में शामिल होकर मैं उनका भरोसा नहीं तोड़ूंगा।
उन्होंने अपने पार्टी छोड़ने और सन्यास के कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। वाघेला ने कहा कि इस डर से कि पता नहीं मैं क्या करूंगा पार्टी ने 24 घंटे पहले मुझे निकाल दिया, विनाशकाले विपरित बुद्धि।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम के साथ ही गुजरात में कांग्रेस को लगा तगडा झटका
Mai apne aap Congress ko apne se mukt karta hoon. I am not going to join any political party: Shankersinh Vaghela pic.twitter.com/zzdOa0mmRF— ANI (@ANI_news) July 21, 2017