विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: साबरकांठा में बेकाबू कार ने पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत और कई घायल

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:22 AM (IST)

गुजरात के साबरकांठा जिले में दौलतगढ़ गांव के पास एक गाड़ी ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

साबरकांठा में कार ने पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर (AI जेनरेटेड फोटो)

साबरकांठा में कार ने पैदल चल रहे लोगों को मारी टक्कर (AI जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. साबरकांठा के दौलतगढ़ गांव में हुआ यह दर्दनाक हादसा।

  2. एक स्थानीय निवासी की गाड़ी ने पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मारी।

  3. हादसे में एक व्यक्ति की मौत, सात-आठ लोग गंभीर रूप से घायल।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के साबरकांठा जिले में दौलतगढ़ गांव के पास पैदल चल रहे लोगों को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात-आठ लोग घायल हो गए।

साबरकांठा के पुलिस अधीक्षक (SP) पार्थराजसिंह गोहिल ने बताया कि गाड़ी एक स्थानीय निवासी चला रहा था। इस मामले में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'दौलतगढ़ गांव के पास एक स्थानीय निवासी भरत पटेल की गाड़ी से हादसा हुआ। वह अपनी गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने पैदल चलने वालों के एक समूह को टक्कर मार दी।'

SP गोहिल ने कहा, 'सात या आठ पैदल यात्री, जो वहां एक सर्विस कैंप में वॉलंटियर के तौर पर काम कर रहे थे, घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।' घायलों की हालत और दुर्घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 15 घंटे, 170 CCTV और 100 KM तक पीछा... गुजरात पुलिस ने अगवा हुए 5 साल के बच्चे को बचाया