विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांधीनगर के रुपाल गांव में करोड़ों रुपये के घी से हुआ वरदायिनी माता का अभिषेक, CM भूपेंद्र पटेल ने की आरती

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:16 PM (IST)

गांधीनगर के रुपाल गांव में वरदायिनी माता के पल्ली महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आरती की, जहां करोड़ों रुपये के लाखों लीटर घी से अभिषेक हुआ।

रुपाल गांव में वरदायिनी माता के पल्ली महोत्सव का आयोजन

रुपाल गांव में वरदायिनी माता के पल्ली महोत्सव का आयोजन

HighLights

  1. रुपाल गांव में वरदायिनी माता के पल्ली महोत्सव का आयोजन

  2. करोड़ों रुपये के लाखों लीटर घी से माता का अभिषेक

  3. राजकोट में 7000 से अधिक महिलाओं ने किया गरबा

राज्य ब्यूरो, गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर के रुपाल गांव में वरदायिनी माता का पल्‍ली महोत्‍सव आयोजित हुआ। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महोत्‍सव में पहुंचकर माताजी की आरती की।

वरदायिनी माता की शोभायात्रा में करोड़ों रुपये के लाखों लीटर घी से अभिषेक किया जाता है। आसपास के गांवों के जरूरतमंद लोग इस घी को प्रसाद के रूप में एकत्र कर वर्ष भर उपयोग करते हैं।

रुपाल गांव में वरदायिनी माता के पल्ली महोत्सव का आयोजन

गत वर्ष भी करोड़ों रुपये के घी का अभिषेक किया गया था। मुख्‍यमंत्री ने माता की यात्रा के बाद कहा कि नवरात्र बुरी शक्तियों पर देवी शक्ति की विजय का पर्व है।

विजयादशमी बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है। पल्‍ली महोत्‍सव की सुरक्षा के लिए पुलिस के 500 तथा होमगार्ड के 300 जवानों तैनात किए गए।

देर रात्रि वरदायिनी माता की पल्‍ली पर लाखों लीटर घी का अभिषेक किया गया। एक मान्‍यता है कि पांडवों ने इस महोत्‍सव की शुरुआत की थी। मां वरदायिनी ने पांडवों को आशीर्वाद दिया था कि वे सत्‍य बोलते हुए भी पहचाने नहीं जाएंगे।

सात हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में किया गरबा

गुजरात के राजकोट में अहीर सेना की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव में सात हजार से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा किया। राजकोट के न्यू रिंग रोड पर स्थित स्थान पर अहीर समाज की ओर से दुर्गा अष्टमी की पूर्व संध्या पर रास एवं गरबा का आयोजन किया गया था।

गरबा महोत्सव में सबसे अधिक आकर्षक का केंद्र रहा महिलाओं की ओर से पहने गए पारंपरिक सोने के गहने। सौराष्ट्र में आहीर, मेर, जडेजा समाज की महिलाओं में भारी वजन के नौलखा जैसे हार पहनने की परंपरा है।