विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में अब राजा-रजवाड़ों पर राहुल के बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद, कांग्रेस नेता ने की थी ये टिप्पणी

Published: Sun, 28 Apr 2024 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 11:52 PM (IST)

गुजरात में केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला के विवादित बयान का मामला सुलझा भी नहीं था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ...और पढ़ें

एक जनसभा में राहुल ने कहा था, राजा-महाराजा एससी और एसटी की जमीन छीन लेते थे। (फाइल फोटो)
एक जनसभा में राहुल ने कहा था, राजा-महाराजा एससी और एसटी की जमीन छीन लेते थे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. राहुल को नहीं है राजा-महाराजाओं के योगदान की जानकारी- सीआर पाटिल
  2. राजा-महाराजा एससी और एसटी की जमीन छीन लेते थे- राहुल
  3. राजा-महाराजाओं ने अपनी रियासतें देश को अर्पण की- हर्ष संघवी

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात में केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला के विवादित बयान का मामला सुलझा भी नहीं था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक वायरल वीडियो में राजा-महाराजाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर घमासान शुरू हो गया। केंद्र शासित प्रदेश दमन में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि राजा-महाराजा मनमानी करते थे। जब चाहते थे कमजोर, एससी व एसटी की जमीन छीन लेते थे।

केंद्रीय मंत्री रुपाला के बयान से नाराज राजपूत समाज के विभिन्न संगठन भाजपा के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से गुजरात की राजनीति में नया तड़का लग गया है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि राजा-महाराजाओं ने देश को एक बनाने का काम किया। राहुल गांधी को इसकी जानकारी नहीं है। राजाओं ने देश के लिए काफी बलिदान दिया।

राजा-महाराजाओं ने अपनी रियासतें देश को अर्पण की

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के युवराज यह भूल गए की राजा-महाराजाओं ने अपनी रियासतें देश को अर्पण की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को लूटने का काम तो कांग्रेस की सरकार करती थी। क्षत्रिय राजपूत संकलन समिति के प्रमुख करण सिंह चावड़ा ने राहुल के बयान को राजा-महाराजाओं का अपमान बताते हुए कहा कि वे मनमर्जी से जमीन छीन लेते थे, पूरी तरह से गलत है। कहा कि समिति की कोर कमेटी में इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

राहुल ने देश की सबसे पुरानी पार्टी का सत्यानाश कर दिया

भावनगर के पूर्व राजपरिवार के युवा सदस्य जयवीर राज सिंह ने कहा कि राहुल के बयान पर दया आती है। उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी का सत्यानाश कर दिया। पूर्व प्रधानमंती इंदिरा गांधी ने ही सीलिंग एक्ट लाकर जमीन छीनी थी। उनका कहना है कि राजा-महाराजाओं का अपमान करना एक फैशन बन गया है। किसी को राजा-महाराजा पसंद नहीं हैं, लेकिन सबको राजा महाराजा जैसा बनना व दिखना है।

ये भी पढ़ें: गुजरात तट पर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, 600 करोड़ की ड्रग्स के साथ 14 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार