विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांधीनगर: प्रसिद्ध कथाकार रमेशभाई ओझा ने NFSU में छात्रों को किया संबोधित

Published: Tue, 03 Feb 2026 12:17 PM (IST)

प्रसिद्ध कथाकार रमेशभाई ओझा ने 2 फरवरी, 2026 को NFSU गांधीनगर का दौरा किया और छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने ...और पढ़ें

प्रसिद्ध कथाकार रमेशभाई ओझा फाइल फोटो

प्रसिद्ध कथाकार रमेशभाई ओझा फाइल फोटो

HighLights

  1. पूज्य भाईश्री रमेशभाई ओझा ने NFSU गांधीनगर का दौरा किया।

  2. छात्रों को संबोधित करते हुए फोरेंसिक विज्ञान की सराहना की।

  3. NFSU को कानून-न्याय व नैतिक मूल्यों का संरक्षक बताया।

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। प्रसिद्ध कथाकार और आध्यात्मिक मार्गदर्शक रमेशभाई ओझा ने 2 फरवरी, 2026 को राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU), गांधीनगर का दौरा किया और छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर पद्म श्री से सम्मानित NFSU के कुलपति डॉ. जे.एम. व्यास ने स्मृतिचिह्न भेंट कर पूज्य भाईश्री का स्वागत किया

अपने संबोधन की शुरुआत में, रमेशभाई ओझा ने फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में वैश्विक योगदान के लिए पहचाने जाने वाले कुलपति डॉ. जे.एम. व्यास को शतायु होने की शुभकामनाएं दीं।

रमेशभाई ने कहा कि हर समस्या का समाधान होता है, और यदि अपराधी कोई समस्या खड़ी करता है, तो NFSU जैसी विश्वप्रसिद्ध यूनिवर्सिटी उस के समाधान के लिए पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि NFSU, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सपने को साकार कर रहा है, जिसके तहत भारत को फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में लीडर बनना है और कई देशों की फोरेंसिक कैपेसिटी-बिल्डिंग में सहायता करनी है।

उन्होंने NFSU की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पढ़ने वाले छात्र सौभाग्यशाळी हैं क्योंकि यह यूनिवर्सिटी दुनिया भर में मशहूर होने के साथ-साथ असरदार भी है। विभिन्न सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस का दौरा करने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें फिर से पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि NFSU समाज में कानून और न्याय को मज़बूत करने के लिए कार्यरत है और छात्रों में नैतिक मूल्यों का सिंचन कर उन्हें भारत का जागरूक नागरिक बनाने का भी काम कर रही है।

इस मौके पर NFSU-गोवा के परिसर निदेशक प्रो. नवीन कुमार चौधरी के साथ-साथ अलग-अलग स्कूलों के डीन, एसोसिएट डीन और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।