Move to Jagran APP

Nityananda: विवादों में आया नित्यानंद का अहमदाबाद आश्रम, करणी सेना का विरोध

Nithyananda Ashram. नित्यानंद के अहमदाबाद के आश्रम में एक युवती को बंधक बनाने के विरोध में करणी सेना आश्रम के विरोध में उतर आई है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 05:40 PM (IST)
Nityananda: विवादों में आया नित्यानंद का अहमदाबाद आश्रम, करणी सेना का विरोध
Nityananda: विवादों में आया नित्यानंद का अहमदाबाद आश्रम, करणी सेना का विरोध

अहमदाबाद, जेएनएन। Nithyananda Ashram. विवादास्पद अध्यात्मिक गुरु नित्यानंद स्वामी के अहमदाबाद के आश्रम में एक युवती को बंधक बनाने के विरोध में करणी सेना आश्रम के विरोध में उतर आई है। उधर, युवती ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वह आश्रम में ठीक है और अपने माता-पिता के साथ नहीं जाना चाहती है। जिसके बाद पुलिस ने आश्रम के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है।

loksabha election banner

युवती के लापता होने के विरोध में रविवार को करणी सेना के कार्यकर्ता भारी संख्या में आश्रम के बाहर पहुंच गए थे। करणी सेना ने आश्रम में घुसने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। करणी सेना ने आरोप लगाया है कि पुलिस आश्रम के संचालकों को बचाने का प्रयास कर रही है। आश्रम से युवती लापता है लेकिन संचालकों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

शुक्रवार रात को बेंगलुरु की एक दंपति ने अहमदाबाद पहुंचकर आरोप लगाया था कि अहमदाबाद के हथीजण नित्यानंद आश्रम में उनकी चार संतान बंधक हैं। उन्हें आश्रम के संचालकों द्वारा नहीं मिलने दिया जाता है। दंपति ने आरोप लगाया था कि उनके चार संतान हैं। जिसमें तीन पुत्री और एक पुत्र है। यह सभी बेंगलुरु के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते थे और वहां ही नित्यानंद आश्रम में रहते थे। उनके तीन बच्चे नाबालिग और एक लड़की 18 साल की है। बेंगलुरु में नित्यानंद आश्रम द्वारा उनके बच्चो को दीक्षा दिलाकर अहमदाबाद के आश्रम में भेज दिया गया। पिछले चार महीने से वह अपने बच्चों से मिलने की कोशिश कर रहे है। लेकिन आश्रम के संचालक उन्हें मिलने नहीं दे रहे हैं। दंपति के आरोप पर शनिवार सुबह चाइल्ड वेल्फेयर के व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस उपाधीक्षक एसएच सरडा ने बताया कि आश्रम में जांच की गई। दंपति के तीन नाबालिग बच्चों को उन्हें सौंप दिया गया है। हालांकि उनकी 18 साल की पुत्री आश्रम में मौजूद नहीं है। वह आश्रम के संचालकों के साथ विदेश दौरे पर है। आश्रम के संचालकों ने फेसबुक लाइव से युवती की बात करवाई है। युवती ने कहा कि वह स्वामी जी के साथ श्रेष्ठ जीवन व्यापन कर रहीं हूं। मैं अपने मर्जी से आश्रम में रह रही हूं, उसे कोई तकलीफ नहीं। वह अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस के मुताबिक, दंपति की पुत्री बालिक है वह स्वेच्छा से कहीं भी रह सकती है। वह अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती है।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.