Move to Jagran APP

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने गुजरात के स्थापना दिवस पर दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के स्थापना दिवस पर ट्वीट कर बधाई दी है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 01 May 2018 01:40 PM (IST)Updated: Tue, 01 May 2018 01:57 PM (IST)
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने गुजरात के स्थापना दिवस पर दी बधाई
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने गुजरात के स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, जेएनएन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात व महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर ट्वीट कर बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है कि गुजरात दिवस के अवसर पर गुजरात के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह राज्य, आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

loksabha election banner

महाराष्ट्र दिवस पर महाराष्ट्र के सभी निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। यह राज्य, आने वाले वर्षों में निरंतर समृद्ध और विकसित होता रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात व महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर आज प्रदेश के लोगों की प्रगति, खुशहाली व समृद्धि की कामना की। पीएम ने ट्वीट में कहा कि गुजरात दिवस पर शुभकामनाएं। राज्य के लोग अपनी सादगी और उद्यमशीलता की भावना के कारण जाने जाते हैं। गुजरात ने हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है विशेष तौर पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान। पीएम ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि गुजरात भारत के विकास में इसी प्रकार से गति प्रदान करता रहेगा।

कभी मुंबई का हिस्सा था गुजरात

गौरतलब है कि गुजरात स्थापना दिवस एक मई को मनाया जाता है। देश के स्वतंत्र होने के समय यह प्रदेश मुंबई राज्य का अंग था। अलग गुजरात की स्थापना एक मई, 1960 को हुई। महाराष्ट्र की स्थापना के पचास साल पूरे हो गए हैं। महाराष्ट्र और गुजरात का स्थापना दिवस एक मई को मनाया जाता है। कभी ये दोनों राज्य मुंबई का हिस्सा थे। जब मुंबई राज्य से महाराष्ट्र और गुजरात के गठन का प्रस्ताव आया तो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने मुंबई को अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाने की वकालत की था। उनका तर्क था कि अगर मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी बने रहना है तो यह करना आवश्यक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.