Move to Jagran APP

Gujrat Politics: गुजरात का नया सीएम कौन? जानें- नितिन पटेल ने क्या कहा

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर प्रदेश भर में भारी उत्सुकता है वही रुपाणी के इस्तीफे के बाद गांधीनगर में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं।नितिनपटेल ने कहा कि पार्टी मजबूत नेतृत्व को ही पसंद करेगी चयन से पहले विधायक दल के सदस्यों को पार्टी आफिस बुला लिया गया है।

By Priti JhaEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 12:55 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 01:46 PM (IST)
Gujrat Politics: गुजरात का नया सीएम कौन? जानें- नितिन पटेल ने क्या कहा
गुजरात उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री के चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि सीएम ऐसा होना चाहिए जिसे समूचा गुजरात पहचानता हो । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई दौड़ नहीं है पार्टी के नेता इसके लिए मंथन कर रहे हैं तथा आलाकमान जिसके भी नाम पर मुहर लगाएगा वही सर्व मान्य मुख्यमंत्री होगा। ‌

loksabha election banner

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के रविवार को अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद गुजरात के सियासी हलकों में भारी हलचल है। नहीं मुख्यमंत्री के नाम को लेकर प्रदेश भर में भारी उत्सुकता है वही रुपाणी के इस्तीफे के बाद गांधीनगर में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं।

भाजपा ने अपने सभी विधायकों को गांधीनगर पहुंचने का निर्देश दिया जिसके बाद रविवार रात से ही पार्टी विधायक व वरिष्ठ नेता गांधीनगर पहुंच रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय श्री कलम पर भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर 3:00 बजे होगी।

माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति ली जाएगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भी इस बैठक में उपस्थित रहने की चर्चा है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, दोनो नेता गांधीनगर पहुंच गये हैं । तोमर ने कहा कि पार्टी के विधायकों तथा प्रदेश के नेताओं से चर्चा के बाद नए विधायक दल का नेता चुना जाएगा, विधायक दल की बैठक होगी उसी बैठक में गुजरात प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का एलान होगा ।

इसी बीच मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने स्पष्ट किया है कि पार्टी व सरकार में वरिष्ठता के कारण मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम चर्चा में है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सभी समाज को स्वीकृत हो तथा गुजरात में उसको सब पहचानते हो ऐसे नेता होना चाहिए। नितिन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी में कोई दौड़ नहीं है केंद्रीय आलाकमान जिसे भी यह जिम्मेदारी सौंपेगा वह सबको मान्य होगा।

नितिन पटेल ने कहा कि पार्टी मजबूत नेतृत्व को ही पसंद करेगी तथा नए मुख्यमंत्री के चयन से पहले विधायक दल के सभी सदस्यों को पार्टी आफिस बुला लिया गया है। पार्टी सबसे अधिक लोकप्रिय नेता को ही अगला मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करेंगी। केंद्रीय निरीक्षक भूपेंद्र यादव की भी इसमें अहम भूमिका रहेगी। केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं यादव से चर्चा के बाद ही रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राजनीतिक हलकों में चर्चा यह भी है कि केंद्रीय आलाकमान ने अगले मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय कर लिया है विधायक दल की बैठक में बंद लिफाफे से उसके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जातिगत समीकरण को साधने के लिए भाजपा इस विधायक दल की बैठक में दो उपमुख्यमंत्री का भी चुनाव कर सकती है। पाटीदार नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने की सूरत में उपमुख्यमंत्री के लिए ओबीसी अनुसूचित जनजाति अथवा अनुसूचित जाति के नेता का चुनाव किया जा सकता है।

मालूम हो कि गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नितिन पटेल के अलावा केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रुपाला केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोवर्धन झड़फिया तथा दीव दमन एवं दादरा नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। भाजपा आलाकमान राजनीतिक फैसलों से सबको चौंकाता आ रहा है और कोई बड़ी बात नहीं होगी अगर इन नामों से बाहर के किसी व्यक्ति को गुजरात का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया जाए। उप मुख्यमंत्री के लिए गुजरात के वन मंत्री गणपत सिंह वसावा, श्रम मंत्री दिलीप ठाकोर, पूर्व सांसद शंभू प्रसाद टूंडिया का नाम सर्वाधिक चर्चा में है।

रविवार को विष्णु पाटीदार समाज के सरदार धाम पर आयोजित समारोह में पाटीदारों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया था जिसके कुछ समय बाद ही रुपाणी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पाटीदार समाज के सामाजिक कार्यकर्ता एवं कुछ युवाओं ने अहमदाबाद के साइंस सिटी इलाके में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को ही गुजरात का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग के साथ बैनर लेकर सड़कों पर उतरे हैं।

इसी बीच उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोपहर 3:00 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होनी उसी में नए नेता का चुनाव होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.