Move to Jagran APP

पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध को भारत की नई और उभरती ताकत का प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 67वें जन्मदिन पर सबसे पहले अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 17 Sep 2017 09:22 AM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 03:25 PM (IST)
पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध को भारत की नई और उभरती ताकत का प्रतीक बताया
पीएम मोदी ने सरदार सरोवर बांध को भारत की नई और उभरती ताकत का प्रतीक बताया

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के दभोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध को भारत की नई और उभरती ताकत का प्रतीक बताया है। मोदी ने अमरेली में एपीएमसी बाजार यार्ड का उद्घाटन किया।

loksabha election banner

उनके मुताबिक, 125 करोड़ की ताकत से न्यू इंडिया बनेगा। मुझे जन्मदिन की बधाई देने वालों का दिल से आभार। सरदार सरोवर बांध देश की प्रगति का इतिहास बनेगा।

मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने सबसे पहले इस बांध के निर्माण का सपना देखा था। सरदार पटेल की आत्मा आज हमे आशीर्वाद दे रही होगी। वर्ल्ड बैंक ने इस बांध के लिए पैसा देने से इंकार कर दिया था। 

मोदी ने कहा कि यह बांध किसानों का भाग्य बदल देगा। मैंने गुजरात में पानी का दर्द महसूस किया। विकास की राह में सबसे ज्यादा अड़चनें पानी ने पैदा की। इस बांध के लिए गुजरात का संत समाज आगे आया। गुजरात के मंदिरों और मठों से इस बांध के लिए दान मिला।

पीएम ने कहा कि नर्मादा का पानी पारस है। हमने कभी इस बांध को सियासी मुद्दा नहीं बनने दिया। इस बांध में इंजीनियरिंग का करिश्मा है। भारत में जलक्रांति का श्रेय अंबेडकर को है। मोदी ने कहा कि आपके सपनों को साकार करके दिखाऊंगा।

इस मौके पर मोदी ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस का आभार जताया। 

67 वर्ष के हुए पीएम, मां का लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 67वें जन्मदिन पर सबसे पहले अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया।

नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर मेहशाना जिले के एक गरीब परिवार में हुआ था।

उनके पिता का नाम दामोदर मूलचंद मोदी और माता का नाम हीराबेन मोदी है। वे 4 भाई सोमा मोदी, प्रहलाद मोदी, पंकज मोदी और एक स्वयं नरेंद्र मोदी और 2 बहन अमरुत व बसंती हैं।

बचपन में वे अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय का स्टाल लगाते थे और आज वे गैर राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद भी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। 

सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित

इसके बाद मोदी ने सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित किया। इस बांध की आधारशिला देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी।

मोदी अपनी दो पसंदीदा परियोजनाओं सरदार सरोवर बांध और सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में बनाए गए स्टेचू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाने में प्रधानमंत्री ने ही अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने का भी लगातार समर्थन करते रहे। हाल ही में बांध की ऊंचाई 138.68 मीटर तक बढ़ाई गई। बांध की ऊंचाई बढ़ने से इसकी क्षमता हुई वृद्धि का लाभ गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को मिलेगा।

गुजरात के लिए अहम सरदार सरोवर बांध परियोजना के पूरा होने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के खाते में जाता नजर आ रहा है। बांध व नहर परियोजना को लेकर काफी सक्रिय रहे मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 51 घंटे का उपवास भी किया था।

चुनाव प्रचार में भाजपा ने पकड़ी रफ्तार

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी के लगातार दौरे व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सक्रियता ने पार्टी को आम लोगों के बीच चर्चा में ला दिया है। पाटीदार आंदोलन से खोई पकड़ को दोबारा हासिल करने में भाजपा जुटी हुई है।

प्रचार व रणनीति के मामले में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस पीछे रह गई है। राहुल गांधी 24 को द्वारका से चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। दो दिवसीय तूफानी दौरे में प्रधानमंत्री पाटीदार आरक्षण आंदोलन से प्रभावित अरावली जाएंगे। इसके बाद वडोदरा, डभोई और नर्मदा बांध पर आयोजित समारोह में वह शामिल होंगे।

जनसंपर्क यात्रा, नर्मदा यात्रा, गुजरात गौरव यात्रा तथा मूविंग थियेटर से भाजपा लोगों के साथ लगातार संवाद बना रही है। बीते तीन माह में कांग्रेस अंतर्कलह से जूझती रही, भाजपा इसका भी फायदा उठाने में जुटी है। 

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.