Move to Jagran APP

Gujarat: सूरत की रबर गर्ल दिव्यांग अन्वी को पीएम मोदी ने दिया बाल पुरस्कार, सीएम भूपेंद्र पटेल भी करेंगे सम्मानित

Gujarat राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की रबर गर्ल दिव्यांग अन्वी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया तथा एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की। गणतंत्र दिवस पर अन्वी को सीएम भूपेंद्र पटेल भी सम्मानित करेंगे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:48 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:48 PM (IST)
Gujarat: सूरत की रबर गर्ल दिव्यांग अन्वी को पीएम मोदी ने दिया बाल पुरस्कार, सीएम भूपेंद्र पटेल भी करेंगे सम्मानित
सूरत की रबर गर्ल अन्वी को पीएम मोदी ने दिया बाल पुरस्कार। फोटो इंटरनेट मीडिया

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुजरात की रबर गर्ल दिव्यांग अन्वी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया तथा एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की। दिव्यांग होने के बावजूद उच्च मनोबल के चलते अन्वी झांझरुकिया ने योगासन में वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। योग में उसकी महारत को देखते हुए आजकल व रबर गर्ल के नाम से चर्चित हुई है। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने देश के 29 बहादुर बालकों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया था। गुजरात का नाम रोशन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रबर गर्ल अन्वी का गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान करेंगे।

loksabha election banner

इसलिए चर्चित है अन्वी

अन्वी 75 प्रतिशत दिव्यांग है। हृदय में खामी होने के कारण उसके हार्ट सर्जरी हो चुकी है तथा अभी भी माइट्रल वाल्व लीकेज है। 21 ट्राईसोमी ओर हार्शस्प्रिंग बीमारी के कारण उसकी बड़ी आंत में भी क्षति है। उसे बोलने में भी तकलीफ होती है। 11 साल की उम्र में अन्वी ने योग सीखना शुरू किया था अभी तक 42 योग स्पर्धा में भाग ले चुकी है। राष्ट्रीय स्तर की योग स्पर्धा में अब तक वह तीन स्वर्ण, दो कांस्य पदक जीत चुकी है। अन्वी 112 से अधिक योग आसन करने में सक्षम है। इंटरनेट मीडिया पर भी वह काफी चर्चित हैं। दिसंबर, 2021 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उसे क्रिएटिव चाइल्ड विद डिसएबिलिटी कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। माता अवनी बहन ने बताया कि जब उसका जन्म हुआ, तब परिवार काफी दुखी हो गया था, लेकिन धीरे-धीरे उसने यह साबित किया कि ईश्वर ने उसे कुछ खास करने के लिए विशेष योग्य बनाया है। 

पीएम ने कहा, बालिकाओं को गरिमा और मौके सुनिश्चित करने पर मुख्य ध्यान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई प्रत्येक विकास पहल में बालिकाओं को सशक्त बनाने को अत्यधिक प्राथमिकता दी जाती है। इसके साथ ही मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्य ध्यान बालिकाओं को गरिमा और मौके सुनिश्चित करने पर है। भारत हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाता है। यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल है।प्रधानमंत्री ने कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने ट्वीट किया, यह विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं की अनुकरणीय उपलब्धियों का जश्न मनाने का भी दिन है। हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई प्रत्येक विकास पहल में, हम बालिकाओं को सशक्त बनाने और नारी शक्ति को मजबूत करने को अत्यधिक प्राथमिकता देते हैं। 

Koo App
વડાપ્રધાનશ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદીજી દ્વારા વર્ચ્યુઅલ ઉપસ્થિતિમાં આજે પ્રધાનમંત્રી રાષ્ટ્રીય બાલ પુરસ્કાર ૨૦૨૨ અંતર્ગત વડાપ્રધાન નરેન્દ્રભાઇ મોદી જીના વરદહસ્તે સુરતની દિકરી રબર ગર્લ અનવી ઝાંઝરૂકિયાની એવોર્ડ એનાયત કરવામાં આવ્યો આ પ્રસંગે કેન્દ્રીય મંત્રીશ્રી સ્મૃતિ ઈરાની જી વર્ચ્યુઅલ ઉપસ્થિત રહ્યા મેયરશ્રી હેમાલીબેન બોધાવાલાજી, દિકરીના પરીવારજનો, ડે. કલેકટરશ્રી સુરત કલેકટર કચેરી ખાતે 1/2 - HEMALI BOGHAWALA (@boghawalahemali) 24 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.