विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्म दिन, मुस्लिम परिवारों ने काटा 76 किलो का केक; 200 प्रसूता महिलाओं ने किया ह्रुमन मिल्‍क का दान

Published: Thu, 17 Sep 2026 07:35 PM (IST)

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र ...और पढ़ें

अहमदाबाद में मुस्लिम परिवारों ने 76 किलो का केक काटा

अहमदाबाद में मुस्लिम परिवारों ने 76 किलो का केक काटा

HighLights

  1. वडनगर में अमित शाह, भूपेंद्र पटेल ने की महाआरती।

  2. अहमदाबाद में मुस्लिम परिवारों ने 76 किलो का केक काटा।

  3. सूरत में 200 प्रसूता महिलाओं ने मानव दूध दान किया।

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्‍म दिन धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर में शर्मिष्‍ठा तालाब पर महाआरती कर मोदी के दीर्घायू होने की कामना की। शहर, कस्‍बों व हजारों गांवों में 88 लाख दीपक जलाकर महिला पुरुष भाजपा के सेवा संकल्‍प अभियान में शामिल हुए।

अहमदाबाद के खोखरा में मुस्लिम परिवारों ने 76 किलो का केक काटा व लड्डू बांटे जबकि सूरत में उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी की मौजूदगी में जन्‍मदिन मनाया गया। दो सौ से अधिक प्रसूता महिलाओं ने ह्रुमन मिल्‍क दान किया। जनसहायक ट्रस्‍ट ने पूर्व सांसद नरहरी अमीन की मौजूदगी में मेगा मेडिकल व रक्तदान केम्‍प किया जबकि सीतावन गौशाला ने 76 दुधारु गायों का दान कर जन्‍मदिन मनाया।

प्रधानमंत्री मोदी के पैत्रक गांव मेहसाणा के वडनगर में उनके जन्‍मदिन पर शर्मिष्‍ठा तालाब पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा 500 से अधिक साधू संतों ने महाआरती में भाग लिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक हाटकेश्‍वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री के दीर्घायू होने व देश के विकास व सम्रद्धी की कामना की। शाह ने वडनगर से वाराणसी तक 250 मोटरसाईकिल सवारों की सेवा यात्रा को रवाना कर प्रदेश भाजपा के सेवा संकल्‍प अभियान की शुरुआत की। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर बस अड्डा पर झाडू लगाकर सेवा संकल्‍प अभियान की शुरुआत की। वडनगर में पौधारोपण भी किया गया।

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सांसद डॉ हेमांग जोशी भी वडनगर में मोदी के जनमदिन कार्यक्रमों में शिरकत की। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट समेत अन्‍य सभी शहरों, कस्‍बों व हजारों गांवों में मोदी के जन्‍म दिन पर लाखों दीपक जलाकर उनके लिए मंगल कामना की गई।

जनसहायक ट्रस्‍ट ने पूर्व उपमुख्‍यमंत्री एवं भाजपा नेता नरहरी अमीन की मौजूदगी में मेगा मेडिकल व रक्तदान केम्‍प का आयोजन किया। जबकि सीतावन गौशाला ने 76 दुधारु गायों का दान कर जन्‍मदिन मनाया। भाजपा नेता बाबूजमना दास पटेल ने भी गौमाता का दान किया।

मुस्लिम लोगों ने काटा केक बांटे लड्डू

अहमदाबाद के खोखरा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 76 किलो का केक काटा तथा लड्डू बांटकर मोदी का जनमदिन मनाया। वडोदरा में भाजपा नेता दर्शिता शाह ने सफाईकर्मचारियों को सेवा किट भेंट कर सम्‍मानित किया। सूरत में 200 प्रसूता महिलाओं ने जन्‍म दिन के उपलक्ष में ह्रुमन मिल्‍क का दान किया।

लोकभवन में सामाजिक समरसता महोत्‍सव

प्रधानमंत्री के जन्‍म दिन पर गुजरात के लोकभवन में सामाजिक समरसता महोत्‍सव मनाया गया। राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत उनकी पत्‍नी श्रीमती दर्शना देवी, मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल, विधानसभा अध्‍यक्ष शंकरभाई चौधरी, राज्‍यमंत्री दर्शनाबेन वाघेला ने अजा - जजा वर्ग के 21 परिवारों का सम्‍मान किया तथा उनके साथ भोजन ग्रहण किया। राज्‍यपाल ने सामाजिक समरसता को सशक्‍त व सम्रद्ध राष्‍ट्र का आधारस्‍तंभ बताया।

बचपन के मित्रों ने किया याद

वडनगर में पीएम मोदी के साथ बचपन में पढाई करने वाले श्‍यामलदास मोदी व दशरथ पटेल ने मोदी के नाम पत्र लिखकर उनके दीर्घायू जीवन की कामना की। श्‍यामलदास ने मोदी से अपनी मित्रता को क्रष्‍ण व सुदामा जैसी दोस्‍ती बताया तथा वडनगर व देश का विकास करने पर बधाई दी। दशरथ पटेल ने भी पत्र लिखकर स्‍कूल व कॉलेज के दिनों की याद ताजा की।