Ahmedabad-Kolkata Flight : पायलट की सतर्कता से 180 यात्रियों की बची जान, बड़ा हादसा टला
Ahmedabad-Kolkata Flight अहमदाबाद से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली में पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया इस फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे।
अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में बर्डहिट की घटना के बाद पायलट की सतर्कता से 108 यात्रियों का बचाव हुआ है। पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग की। गत डेढ वर्ष में अहमदाबाद के हवाई अड्डे पर बर्ड हिट की 100 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि उड़ाने भरने के साथ ही पक्षी टकराने से एयरक्राफ्ट के इंजन को काफी नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद-कोलकाता फ्लाइट (जी8-532) उसके निर्धारित समय मंगलवार सुबह 6.10 बजे उड़ान भरा था। टेक ऑफ के बाद फ्लाइट अभी हवा में ही थी कि इंजन के साथ पक्षी टकरा गया। पायलट ने ट्रैफिक कंट्रोल टावर को घटना की जानकारी दी। एयरट्रैफिक कंट्रोल टावर ने प्राथमिकता देकर हवाई जहाज को लैडिंग करवाया। इसके बाद इसकी विशेष जांच की गई।
इस फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। सभी को बाद में कोलकाता के लिए रवाना किया गया। जनवरी से जुलाई के दौरान अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बर्ड हिट की 15 घटनाएं हुई। वहीं वर्ष 2018 में बर्ड हिट की 85 घटनाएं हुई थी।
बर्ड हिट के कारण बीते दिनों हुई कुछ घटनायें
-दिल्ली से झारखंड की राजधानी रांची जा रहे एयर ए शिया की फ्लाइट को उस वक्त रोकना पड़ा जब उसके टेकऑफ के वक्त ही एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद सुरक्षा के नजरिये से कैप्टन ने टेकऑफ को रोक दिया।
-बेंगलुरु से गोरखपुर आ रहा इंडिगो का बोइंग विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय पक्षी से टकरा गया था। इससे विमान का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन पायलट ने सूझबूझ से विमान को सकुशल रनवे पर उतार लिया गया। विमान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण गोरखपुर से बेंगलुरु की उड़ान रद कर दी गयी। उल्लेखनीय है कि 24 मई को भी दिल्ली से गोरखपुर आ रहा एयर इंडिया का विमान गोरखपुर में लैंड करते समय पक्षी से टकराया था।
अब न तो अदालत में गवाह मुकर सकेंगे और न ही पुलिस पर डराने-धमकाने के आरोप लगेंगे
नही मिल पाया शिमला का बेशकीमती घंटा, 1903 में नेपाल के राजा ने दी थी ये अमूल्य भेंट