विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निरमा विश्वविद्यालय और सूरत मॉल में अश्लील हरकतें, सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Published: Thu, 01 Oct 2026 01:56 PM (IST)

निरमा विश्वविद्यालय में एक युवक के अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल होने और एक प्राध्यापक के दुर्व्यवहार के बाद छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

निरमा विश्वविद्यालय विवाद।

निरमा विश्वविद्यालय विवाद।

HighLights

  1. निरमा विश्वविद्यालय में युवक के अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल हुआ।

  2. प्राध्यापक के दुर्व्यवहार पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।

  3. सूरत मॉल में लड़के ने लड़की के सामने अश्लील हरकत की।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। निरमा विश्वविद्यालय में एक युवक के अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल हुआ है। वहीं सूरत के एक मॉल में एक लड़के का पूछताछ के बहाने लड़की को प्राइवेट पार्ट दिखाने का वीडियो वायरल हुआ है।

निरमा विश्वविद्यालय में एक उत्सव के दौरान छात्र के साथ प्राध्यापक के दुर्व्यवहार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गर्ल्स हॉस्टल के सामने खड़े होकर एक युवक के अश्लील करते का वीडियो वायरल हो गया।

फिर निरमा विश्वविद्यालय में सुरक्षा पर सवाल 

वीडियो में नजर आना युवक वहां पर काम करने वाला श्रमिक बताया जा रहा है। उसके अश्लील कृत्य का एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद से निरमा विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्राध्यापक के विरोध पर छात्रों का प्रदर्शन

उधर छात्र से प्राध्यापक के दुर्व्यवहार के मामले में निरमा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं गुरुवार को प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठ गये। दूर्व्यवहार करने वाले प्राध्यापक एच के पटेल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वह खुद को ब्रांड बताने वाला स्लोगन लिखा हुआ एक शर्ट पहने हुए हैं। इतना ही नहीं निरमा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काले कपड़े पहनकर ब्लेक डे मनाया। इसके साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग।

सूरत मॉल की घटना पर भी बवाल

सूरत के एक आर माॅल की चौथी मंजिल पर लड़की से माॅल का रास्ता पूछने के बहाने एक लड़के ने अपना प्राइवेट पार्ट निकाल लिया। लड़की ने उसकी हरकत को दरकिनार कर आगे बढ़ गई और लिफ्ट की तरफ चली गई। लड़के ने एक बार उसका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन उसे लिफ्ट में जाते देख वापस मुड़ गया।