Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाला शख्स अहमदाबाद से गिरफ्तार

गृह मंत्रालय के निर्देश पर इस मामले में मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित ने प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 02:00 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 05:36 PM (IST)
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाला शख्स अहमदाबाद से गिरफ्तार
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाला शख्स अहमदाबाद से गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने आज अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। इस बीच, प्रियंका ने ट्वीट कर राजनाथ सिंह का आभार जताया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी की दस वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की धमकी देने वाला युवक अहमदाबाद ग्रामीण में बावला पुलिस थाना इलाके से दबाेच लिया गया है। मुंबई पुलिस को उसके बावला में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने बावला पुलिस से संपर्क किया। बुधवार की रात पुलिस आरोपित को पकड़ कर मुंबई ले गई। अहमदाबाद ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक आरवी असारी ने बताया कि बावला थाने में मुंबई पुलिस ने डायरी में इसकी सूचना दर्ज की है। दिल्ली और मुंबई पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन मुंबई पुलिस ने ही उसे अपन गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि बुधवार को ही गृह मंत्रालय के निर्देश पर इस मामले में मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित ने प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर प्रियंका ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले पर गृह मंत्रालय ने टि्वटर इंडिया से उस अकाउंट का ब्योरा देने को कहा था, जिससे प्रियंका को धमकी दी गई थी। पुलिस उपायुक्त दीपक देवराज के मुताबिक, गोरेगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.