Gujarat Weather Update: गुजरात में मानसून सक्रिय, इन इलाकों में जमकर होने वाली है बारिश
Gujarat Weather Update गुजरात में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अतिवृष्टि की संभावना जतायी है।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में मानसून सक्रिय हो गया है। आगामी 48 घंटे में दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में अतिवृष्टि की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 14 जून से सतत दो दिनों तक नवसारी, वलसाड़, राजकोट, भावनगर तथा साबरकांठा में बारिश होगी।
अतिवृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार ने बताया कि मानसून अरबी समुद्र, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई भागों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ तथा दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों सहित दक्षिण मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार में अगले 48 घंटे में पहुंच सकता है। इसके अनुसार रविवार से दक्षिण गुजरात, नवसारी, वलसाड़, दमण, दादरा नगर हवेली, राजकोट, भावनगर, अमरेली, उत्तर गुजरात के बनासकांठा में अतिवृष्टि की संभावना है। गुजरात के तटीय क्षेत्रों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यदि आगामी 48 घंटे में मानसून का आगमन होगा तो अहमदाबाद में 25 जून मानसून प्रवेश करेगा। इस प्रकार अगले पांच दिनों में अहमदाबाद में बादल रहने के साथ ही छिटपुट बरसात की संभावना व्यक्त की गई है।
अहमदाबाद में बीती रात तेज हवाओं के साथ बारिश
अहमदाबाद में बीती रात तेज हवाओं के साथ एका-एक मूसलाधार बारिश होने लगी। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गये। जगह-जगह होर्डिंग्स गिरे मिले। अहमदाबाद में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के कुल 73 तहसीलों में बारिश आधा से दो इंच बारिश हुई है। अहमदाबाद में पूरे दिन बादल छाये वातावरण के बाद देर रात में तेज हवाओं के साथ एकाएक बारिश होने से यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अहमदाबाद के पूर्व क्षेत्र में एक इंच बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया है। आगामी दो दिन अहमदाबाद सहित गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है।
LIVE Coronavirus Gujarat Update गुजरात में 495 नए मामले, अब तक 1416 की गई जान
LIVE Coronavirus Maharashtra Update महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार, मुंबई बेहाल