Vrishti: गुजरात से लापता फैशन डिजाइन हिमाचल में मिली
Missing fashion designer Vrishti found. गुजरात से लापता फैशन डिजाइनर वृष्टि व अपने मित्र शिवम के साथ हिमाचल में मिली है।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात की लापता फैशन डिजाइनर वृष्टि जसुभाई कोठारी और उसके मित्र शिवम पटेल का पता चल गया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को दोनों को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कासोल से खोज निकाला है। पुलिस दोनों को अहमदाबाद लाने के लिए रवाना हो गई है।
गुजरात की फैशन डिजाइनर के लापता होने पर अभिनेत्री सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए अपने मित्र व लोगों से वृष्टि (24) को तलाशने में मदद करने की अपील की थी। वहीं, अस्ट्रेलिया की अध्यात्मिक महिला स्प्रिच्यूअल हिलर ओडेटे लिंटन ने भी वृष्टि के लापता होने पर चिंता व्यक्त की थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को इमेल के जरिए वृष्टि के हिमाचल प्रदेश में होने की खबर मिली थी। वृष्टि ने अपनी माता को एक इमेल भेजा, जिसमें उसने लिखा था कि वह ठीक है और अपनी मरजी से शिवम साथ घर छोड़कर गई है। पुलिस ने जहां इमेल किया था, उसका लोकेशन ट्रेस कर दोनों को खोज निकाला। है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वृष्टि अहमदाबाद से मेहसाणा गई थी, वहां से मध्य प्रदेश होकर कश्मीर गई।
वहां कुछ दिन रहने के बाद अरुणाचल प्रदेश गई थे और वहां से दोनों कुल्लू पहुंचे थे। वृष्टि के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री हिमाचल प्रदेश के मिलने की खबर मिली है। हालांकि उनकी अभी वृष्टि से कोई बात नहीं हुई है। पुलिस दोनों को अहमदाबाद लाने के लिए रवाना हो गई है। अहमदाबाद आने के बाद क्राइम ब्रांच द्वारा प्रेसवार्ता में पूरी जानकारी दी जाएगी।
सोहा अली के ट्वीट के बाद यह मामला हाईप्रोफाइन बन गया था
बॉलीवुड की अभिनेत्री सोहा अली के ट्वीट के बाद वृष्टि के लापता होने का मामला हाईप्रोफाइन हो गया थे। वृष्टि के माता-पिता पुर्तगाल से वापास आ गए। ऑस्ट्रेलिया की एक अध्यात्मिक महिला ने भी वृष्टि के लापता होने पर चिंता व्यक्त की थी। अहमदाबाद पुलिस की जांच में पता चला था कि वृष्टि के ड्राइवर ने 30 सितंबर के दिन उसे नवरंगपुरा के वसंत विहार स्थित शिवम पटेल के बंगले में छोड़ा था।
जिसके बाद पुलिस को वृष्टि (24) शिवम पटेल (25) के नरंगपुरा स्थित बंगलो के पास दिखाई दिए दिए थे। दोनों सीसीटीवी फुटेज में पैदल जाते दिखाई दे रहे थे और आगे जाकर ऑटो में सवार होकर चले जाते थे। वृष्टि के मोबाइल का लास्ट लोकेशन मेहसाणा जिले में ट्रेस हुआ था। जिसके बाद पुलिस उन्हे राजस्थान व माउंट में तलाश कर रही थी।